Britain’s 70 MPs Wrote Letter To PM Sunak, लंदन: देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी भाग लेंगे। इसी को लेकर पीएम सुनक से ब्रिटेन के 70 सांसदों के एक समूह ने जग्गी जोहाल की रिहाई की मांग की है।
सांसदों पीएम को लिखा पत्र
सांसदों के इस गुट ने सोमवार को पीएम सुनक को पत्र लिखकर जग्गी जोहाल की रिहाई की मांग की है। इस पत्र में उल्लेख किया है कि पांच साल पहले सिख समाज के जग्गी जोहल को भारत सरकार ने संदिग्ध रुप में पकड़ लिया था। लेकिन अभी तक भारत सरकार द्वारा जग्गी जोहल को रिहा नहीं किया गया है। पत्र में सांसदों ने पीएम सुनक से गुजारिश की हैं कि वो दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में जग्गी की रिहाई को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करें।
यह भी पढ़ें: पंजाब में सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान! दफ्तरों में ऐसे कपड़े पहनकर न जाएं
ब्रिटेन की विदेश नीति
सांसद डेविड डेविस ने कहा कि देश के नागिरकों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी होती है। यदि नागरिक को किसी अन्य देश में कोई नुकसान पहुंच रहा है तो सरकार को गंभीरता से यह मुद्दा उठाना चाहिए लेकिन सरकार इस मुद्दे को हल कराने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। विदेश मंत्रालय पूरी तरह से नाकाम साबित होता दिखाई दे रहा है।
जग्गी जोहल का भाई
वहीं, जग्गी जोहल के भाई गुरप्रीत सिंह जोहल ने कहा की पीएम ऋषि सुनक के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध है। इस वजह से उनके लिए यह काम मुश्किल नहीं होना चाहिए। गुरप्रीत सिंह ने आगे कहा कि जग्गी जोहल को पकड़े हुए पांच साल बीत चुके हैं और उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत अभी तक पेश नहीं किया गया है। बता दें कि गुरप्रीत सिंह पेशे से अधिवक्ता है साथ ही वो डंबरटन में मजदूर काउंसलर भी है।
संबंधित खबरें
'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
43 mins ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
1 hr agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
1 hr agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
5 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
5 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
5 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
13 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
16 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines