चीन से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहां चोरी हुए 7 कुत्तों ने मिलकर 17 किलोमीटर का सफर तय किया और अपने घर वापस पहुंच गए. मिली जानकारी के अनुसार, ये कुत्ते एक ही गांव के थे और इन्हें कुछ चोर उठा ले गए थे. लेकिन मौका मिलते ही ये सभी कुत्ते भाग निकले और खुद ही अपने घर का रास्ता ढूंढने लगे.
17 किमी का लंबा सफर, साथ नहीं छोड़ा
16 मार्च को एक राहगीर ने इन कुत्तों का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वे सड़क पर एक साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये कुत्ते करीब 17 किलोमीटर तक चल कर अपना सफर तय किया. इस दौरान उन्होंने रास्ते में हाईवे, खेत और खुले इलाके पार किए, लेकिन एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. सबसे खास बात यह रही कि एक Corgi कुत्ता इस ग्रुप को लीड कर रहा था और बार-बार पीछे मुड़कर देखता था कि सभी साथी ठीक हैं या नहीं.
दूसरे कुत्ते की भी की मदद
अपने घर जाते समय सभी कुत्ते लगातार एक साथ चले. इस दौरान रास्ते में एक जर्मन शेपर्ड कुत्ता घायल था, जिसके बाद सभी ने उसकी भी मदद की. बता दें कि बाकी कुत्तों ने उसे बीच में रखा और उसकी सुरक्षा की. इस टीम में रिट्रीवर्स, लैब्राडोर और एक पेकिंगीज भी शामिल थे.
सभी कुत्ते एकजुट होकर चलते रहे और किसी बाहरी मदद को स्वीकार नहीं किया. कुछ वॉलंटियर्स इन कुत्तों पर नजर रखे हुए थे. 19 मार्च तक सभी 7 कुत्ते सुरक्षित अपने मालिकों के पास पहुंच गए. बताया गया कि ये सभी कुत्ते पहले से साथ रहते थे, इसलिए उनके बीच अच्छा तालमेल था, जिसने उन्हें इस मुश्किल सफर में मदद की.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग कुत्तों की वफादारी और टीमवर्क की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
4 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
8 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
8 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
15 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoLIVE: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
16 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
17 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines