दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद खतरनाक भी हैं। ये स्थान प्राकृतिक आपदाओं, हिंसा या अन्य खतरनाक वजहों से जानी जाती हैं। ऐसे में अगर आप इन जगहों पर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार जरूर सोचें। यहां हम आपको उन 7 खतरनाक जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमने जाने से बचना चाहिए। इन जगहों पर सफर करना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। आइए जानते हैं…
ग्रैंड कैनियन (अमेरिका)
ग्रैंड कैनियन एक बहुत ही विशाल और गहरी घाटी है, जो अमेरिका में स्थित है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है, लेकिन यहां की खतरनाक ऊंचाइयों से कई लोग गिरकर अपनी जान गंवा चुके हैं। कुछ लोग यहां आत्महत्या भी कर चुके हैं, जिससे यह जगह काफी खतरनाक मानी जाती है।
डानाकिल रेगिस्तान (इथोपिया)
इथोपिया का डानाकिल रेगिस्तान पृथ्वी की सबसे गर्म जगहों में से एक है। यहां का तापमान इतना ज्यादा होता है कि कोई भी जीव आसानी से झुलस सकता है। यहां का वातावरण इतना कठिन है कि यहां जीवन बिताना लगभग असंभव है।
स्नेक आइलैंड (ब्राजील)
ब्राजील का स्नेक आइलैंड दुनिया के सबसे खतरनाक द्वीपों में से एक है। इस द्वीप पर इतने खतरनाक सांप रहते हैं कि यहां कोई भी इंसान जाने की हिम्मत नहीं करता। यहां का वातावरण सांपों के लिए अनुकूल है और इनका काटना जानलेवा होता है।
डेथ वैली नेशनल पार्क (अमेरिका)
डेथ वैली अमेरिका का एक रेगिस्तानी क्षेत्र है, जहां का तापमान दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में गिना जाता है। यहां आने वाले कई पर्यटक या तो लापता हो गए या फिर अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी मौत हो गई, इसलिए इसे भी एक खतरनाक जगह मानी जाती है।
लेक नेट्रॉन (तंजानिया)
तंजानिया की नेट्रॉन झील एक ऐसी जगह है, जिसके पानी में काफी मात्रा में अल्कलिनिटी पाई जाती है। कहा जाता है कि अगर कोई इस झील के पानी को छू लेता है तो उसका शरीर धीरे-धीरे पत्थर जैसा हो जाता है। झील के आस-पास कई जानवर और पक्षियों के शव पाए गए हैं, जो पत्थर बन चुके हैं।
ईगल्स नेस्ट गुफा (अमेरिका)
ईगल्स नेस्ट गुफा को दुनिया के सबसे खतरनाक डाइविंग स्पॉट में से एक माना जाता है। यह गुफा बहुत गहरी और जटिल है, जहां गोताखोरों के लिए खतरा बना रहता है। यहां कई लोगों की डाइविंग के दौरान मौत हो चुकी है, जिससे यह जगह बहुत खतरनाक मानी जाती है।
सना (यमन)
सना, यमन का एक शहर है, जो आतंकवाद और युद्ध के कारण खतरनाक माना जाता है। यहां आए दिन आतंकी हमले और बमबारी होती रहती है, जिससे इस शहर में रहना बहुत ही जोखिम भरा है।
यह भी पढ़ें- ऐसी जेल जिसे क्रिमिनल्स चलाते हैं, जानें रूह कंपा देने वाली सजा और अजीब व्यवस्थाएं
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
8 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
11 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
12 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
16 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
20 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
22 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
22 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
22 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines