Pakistan Cylinder Blast: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने कहा कि पंजाब के सरगोधा जिले की भलवाल तहसील में सरकारी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के पास एक गाड़ी के गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
रेस्क्यू 1122 नियंत्रण कक्ष ने हादसे की जानकारी दी है। बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हुई। जबकि 14 अन्य घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर है। सभी को भलवाल तहसील मुख्यालय (THQ) अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। मृतकों में से पांच की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सुबह साढ़े आठ बजे की घटना
अफसरों के अनुसार, रेस्क्यू 1122 को सुबह 8:35 बजे सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली। सात मिनट के भीतर नौ एम्बुलेंस, तीन अग्निशमन वाहन और एक बचाव वाहन को साइट पर भेजा गया। सूचना मिली थी कि गारा ब्रदर्स ट्रांसपोर्ट के हियास वाहन में पेट्रोलियम गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते आग लगी है। जिन घायलों को अस्पताल ले जाया गया, उनमें चार और 12 साल के दो बच्चे और साथ ही 50 साल के दो बुजुर्ग शामिल हैं।
पिछले महीने देश भर में तीन अलग-अलग गैस सिलेंडर विस्फोटों में तीन बच्चों सहित कम से कम पांच की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
9 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
9 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
11 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
13 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
14 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
17 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
19 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
19 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
19 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines