कोई 438 दिन तो किसी ने बिता दिए साल, सुनीता विलियम्स से भी ज्यादा दिन तक स्पेस में रहे अंतरिक्ष के 7 धुरंधर

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 270 दिनों के बाद अंतरिक्ष से वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि उनसे पहले भी कई अंतरिक्ष यात्री स्पेस में 1 साल से भी ज्यादा दिन बिता चुके हैं।

7 Astronauts spends more days in Space Sunita Willaims
विज्ञापन

7 Astronauts spends more days in Space Sunita Willaims: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 270 दिनों के बाद स्पेस से वापसी करने वाली हैं। सुनीता पिछले 9 महीनों से स्पेस में फंसी थीं। वहीं अब NASA और Space X ने साझा मिशन के तहत क्रू-10 लॉन्च किया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सुनीता कई अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 19 मार्च को धरती पर वापसी कर सकती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सुनीता से पहले भी कई धुरंधर अंतरिक्ष में सालों बिता चुके हैं।

वैलेरी पोल्याकोव (रूस)

अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने का रिकॉर्ड रूसी अंतरिक्ष यात्री वैलेरी पोल्याकोव के नाम है। वैलेरी एक साल से भी ज्यादा दिन अंतरिक्ष में बिता चुके हैं। उन्होंने 438 दिनों के बाद धरती पर वापसी की थी।

विज्ञापन

सर्गेई अवदीव (रूस)

अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन बिताने वाले दूसरे अंतरिक्ष यात्री का नाम सर्गेई अवदीव है। सर्गेई भी रूस से ताल्लुक रखते हैं और वो अंतरिक्ष में 379 दिनों तक रहे हैं।

विज्ञापन

सर्गेई प्रोकोपिएव और दिमित्री पेटेलिन (रूस)

सर्गेई प्रोकोपिएव और दिमित्री पेटेलिन तीसरे नंबर पर अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन तक रहने वाले एस्ट्रोनॉट हैं। दोनों ने 370 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर वापसी की थी।

व्लादिमीर तीतोव और मूसा मनारोव (रूस)

रूस के 2 अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस में नेट 1 साल बिताया है। इनके नाम व्लादिमीर तीतोव और मूसा मनारोव है, जो 365 दिनों तक अंतरिक्ष में रह चुके हैं।

विज्ञापन

क्रिस्टीना कोच (अमेरिका)

स्पेस में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्रिस्टीना कोच है। अमेरिका से ताल्लुक रखने वाली क्रिस्टीना ने अंतरिक्ष में 328 दिन बिताए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ