म्यांमार, बैंकॉक में जैसे ही धरती हिली लोगों की चीख-पुकार से शहर गूंज उठा। कोई नींद में था कोई ऑफिस में तो कोई घर के कामों में व्यस्त लेकिन कुछ ही सेकंड में सबकुछ बदल गया। म्यांमार, बैंकॉक, चीन के कुछ हिस्सों में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचा दी। ऊंची इमारतें झूलने लगीं, दीवारों में दरारें आ गईं और लोग जान बचाने के लिए बदहवास होकर बाहर भागे। कोई पजामे में ही दौड़ा तो कोई अपनों को पकड़कर सीढ़ियों से नीचे उतरने लगा। इस भूकंप ने एक पल में हजारों जिंदगियों को दहशत में डाल दिया।
बैंकॉक-म्यांमार में भूकंप का कहर
28 मार्च यानी आज म्यांमार, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक, चीन और भारत के कुछ हिस्सों में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया जिससे चारों ओर हड़कंप मच गया। इस शक्तिशाली भूकंप के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और हजारों लोग सड़कों पर निकल आए। बैंकॉक के कई इलाकों में लोग दहशत में अपने घरों और ऑफिसों से बाहर भागते नजर आए। इस दौरान 20-30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने की खबरें भी आईं जबकि कई मेट्रो स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनें बुरी तरह हिलती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाईराइज बिल्डिंग के रूफ टॉप पूल का पानी झरने की तरह नीचे गिर रहा था जिससे भूकंप की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
डर से सहमे लोग, जान बचाने के लिए भागे
भूकंप के चश्मदीदों ने इस खौफनाक मंजर की आपबीती सुनाई। BBC से बात करते हुए बैंकॉक की निवासी पिम चनोक ने बताया, “जब भूकंप आया, तब मैं किचन में खाना बना रही थी। पहले हल्का झटका महसूस हुआ लेकिन जब पूरा अपार्टमेंट हिलने लगा, तब मुझे अहसास हुआ कि यह एक बड़ा भूकंप है। देखते ही देखते घर की दीवारों में दरारें आ गईं, छत पर बने स्विमिंग पूल का पानी पूरे अपार्टमेंट में फैल गया और लोग चिल्लाने लगे। हम सब घबराकर बाहर भागे और सड़क पर जमा हो गए।” इसी तरह बैंकॉक के एक अन्य नागरिक, सोमचाई प्रेचाया ने FFP को बताया “मैं सो रहा था तभी तेज झटकों से मेरी नींद खुली। मुझे कुछ समझ नहीं आया और मैं पजामे में ही दौड़कर बाहर आ गया। हर तरफ अफरातफरी मची थी कोई रो रहा था तो कोई मदद के लिए चिल्ला रहा था।”
बिल्डिंगों को हुआ भारी नुकसान
म्यांमार में भी भूकंप ने जमकर तबाही मचाई। वहां के एक स्थानीय निवासी यू थान नाए ने बताया, “भूकंप इतना ताकतवर था कि मेरी बिल्डिंग के खंभे तक हिल रहे थे। मैंने तुरंत अपने परिवार को इकट्ठा किया और नीचे की तरफ दौड़ पड़ा। आसपास के लोग भी तेजी से बाहर आ रहे थे। कुछ मिनटों तक धरती कांपती रही और ऐसा लग रहा था कि इमारतें कभी भी गिर जाएंगी।” बैंकॉक के ऑफिस टॉवर में काम करने वाले कर्मचारी केविन वोंग ने कहा “हमारी बिल्डिंग की खिड़कियां कांप रही थीं और फर्श लहरों की तरह महसूस हो रही थी। सभी लोग घबराकर सीढ़ियों से बाहर भागे। मैंने इससे पहले कभी इतना तेज भूकंप महसूस नहीं किया।”
विशेषज्ञों की चेतावनी और प्रशासन की प्रतिक्रिया
भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में इतने शक्तिशाली झटके दुर्लभ होते हैं लेकिन म्यांमार और थाईलैंड में हाल के वर्षों में भूकंपीय गतिविधियां बढ़ी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार “हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और बचाव कार्य जारी है।” कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा। इस भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स आने की संभावना जताई जा रही है जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बैंकॉक और म्यांमार के कई इलाकों में अब भी दहशत का माहौल है, जहां लोग घरों से बाहर ही रहने को मजबूर हैं। इस भयावह आपदा से उबरने में कितना समय लगेगा यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
2 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
5 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
5 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
8 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
15 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
16 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines