PM Modi Finland President Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की आपस में बात हुई है। प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति अलेक्जेंडर का फोन आया था, जिसके बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें बताया गया कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच किस-किस मुद्दे पर बात हुई और क्या-क्या सहमति बनी?
यह भी पढ़ें: ईरान को ऑस्ट्रेलिया का झटका, राजनयिक संबंध तोड़े और ईरानी राजदूत को किया निष्कासित
रूस-यूक्रेन युद्ध पर हुई ये बात
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति स्टब ने प्रधानमंत्री मोदी को रूस और यूक्रेन में शांति के लिए वाशिंगटन में हुई मीटिंग के बारे में बताया। उन्होंने रूस-यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का समाधान निकालने के लिए यूरोपीय संघ, यूरोपीय देशों, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं की बातचीत प्रधानमंत्री से शेयर की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की और दोनों देशों में शांति बहाली के लिए भारत के समर्थन और प्रतिबद्धता को दोहराया।
द्विपक्षीय संबंधों पर भी हुई चर्चा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर के बीच भारत-फिनलैंड द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई। क्वांटम टेक्नोलॉजी, 6जी सर्विस, इंटरनेट टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी समेत कई क्षेत्रों में आपसी साझेदारी बढ़ाने के लिए संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर फिनलैंड के समर्थन और प्रतिबद्धता को दोहराया। वहीं राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने X हैंडल पर ट्वीट भी लिखा।
यह भी पढ़ें: ‘पत्ते खोलूंगा तो चीन बर्बाद हो जाएगा’, टैरिफ विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कही ये बात?
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखी X पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई है। फिनलैंड यूरोपीय संघ का बड़ा बिजनेस पार्टनर है और भारत अब इस देश के साथ व्यापार बढ़ा सकता है। फोन पर उनसे हुई बातचीत में व्यापार, टेक्नोलॉजी और लेन-देन पर चर्चा हुई। आपसी सहयोग को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने लिखी X पोस्ट
फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने भी एक्स पर पोस्ट लिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातची को सकारात्मक बताया। उन्होंने लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर कई मुद्दों पर अहम बातचीत हुई। यूक्रेन और रूस के युद्ध के स्थायी और न्यायपूर्ण समाधान को लेकर चर्चा हुई। युद्ध समाप्त करने में भारत की भूमिका पर भी बात हुई। भारत और यूरोपीय संघ संबंधों को और गहरा करने की जरूरत महसूस करते हुए बातचीत करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
यह भी पढ़ें: ‘इजरायल पर हमले की चुकानी पड़ेगी भारी कीमत’, नेतन्याहू की हूती शासन को चेतावनी
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
5 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
8 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
11 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
11 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
12 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines