Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी के एंगा में रविवार को भीषण लैंडस्लाइड के कारण 670 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यूएन एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि बचाव दल के कर्मी ग्रामीणों के साथ मिलकर लोगों को मलबे से निकालने में जुटे हैं। यूएन की प्रवास एजेंसी के अधिकारी सेरहान अक्टोपराक ने कहा कि इस भूस्खलन के कारण 150 से अधिक घर मलबे में दब गए हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने आशंका जताई कि करीब 150 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।
अक्टोपराक ने आगे कहा कि स्थिति बहुत खराब है, जमीन अभी भी खिसक रही है। पानी बह रहा है और इससे हर किसी के लिए बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह हादसा पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में हुआ। हादसा करीब सुबह तड़के हुआ जब लोग घरों में सो रहे थे। अक्टोपराक ने आगे कहा कि अपनों की तलाश में लेाग डंडे, कुदाल और कृषि के उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं।
1 हजार से अधिक लोग विस्थापित
इस आपदा के कारण 1000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है जल आपूर्ति पूरी तरह से नष्ट हो गई है। शुरुआत में एजेंसियों को लगा कि इस हादसे में 300 लोगों की मौत हुई होगी लेकिन बाद में आंकड़ों में सामने आया कि इस गांव में 4 हजार से अधिक लोग रहते थे। इस गांव के अधिकांश लोग सोने की खदानों में काम करते थे। अब तक मलबे से 5 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं।
स्थानीय लोगों की मानें तो भूस्खलन का कारण पिछले सप्ताहों में हुई भारी बारिश है। विश्व बैंक की मानें तो पापुआ न्यू गिनी की जलवायु दुनिया में सबसे अधिक आर्द्र जलवायु वाले देशों में आती है। यहां सबसे अधिक वर्षा आद्र पहाड़ी क्षेत्रों में होती है।
ये भी पढ़ेंः 23 लाख 67 हजार रुपये में बिका दुनिया का सबसे महंगा पंख, सोने से 40 गुना ज्यादा कीमत
ये भी पढ़ेंः हमास के लड़ाकों की हैवानियत का वीडियो वायरल, बंधक महिलाओं के परिजनों ने नेतन्याहू पर निकाला गुस्सा
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
2 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
4 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
13 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
19 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines