न्यूयॉर्क: अमेरिका के वर्जीनिया में 6 साल के एक बच्चे ने 30 वर्षीय अपनी महिला टीचर को स्कूल में गोली मार दी। घायल महिला को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चे व टीचर में किसी बात पर बहस हुई थी। टीचर ने बच्चे को डांट दिया था। बस इस बात से नाराज चल रहा बच्चा घर से पिस्टल ले आया और फिर अपनी टीचर को गोली मार दी।
बच्चा स्कूल में हथियार किस तरह ले आया और उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। बच्चे के मात-पिता से इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं। वहीं, डॉक्टर बच्चे की मानसिक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पता लगाया जा रहा है कि बच्चे के पर्सनल लाइफ में ऐसा क्या अनुभव किया जिससे की उसने इतनी कम उम्र में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह की है। जब टीचर क्लास में आई तो बच्चे ने अपने बैग से पिस्टल निकाली और उसे गोली मार दी। वारदात के बाद महिला टीचर खून से लथपथ वहीं गिर पड़ी। बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के अन्य शिक्षक और स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्कूल में गोली की आवाज से पूरा स्कूल थर्रा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
संबंधित खबरें
US के हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश नाकाम, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
16 mins agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
2 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
12 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
14 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
18 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
19 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
22 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
22 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines