अमेरिका में 6 साल के बच्चे को टीचर ने डांटा, गुस्साए बच्चे ने दाग दी गोली

स्कूल के बाहर जमा अभिभावक

स्कूल के बाहर जमा अभिभावक

विज्ञापन

न्यूयॉर्क: अमेरिका के वर्जीनिया में 6 साल के एक बच्चे ने 30 वर्षीय अपनी महिला टीचर को स्कूल में गोली मार दी। घायल महिला को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चे व टीचर में किसी बात पर बहस हुई थी। टीचर ने बच्चे को डांट दिया था। बस इस बात से नाराज चल रहा बच्चा घर से पिस्टल ले आया और फिर अपनी टीचर को गोली मार दी।

बच्चा स्कूल में हथियार किस तरह ले आया और उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। बच्चे के मात-पिता से इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं। वहीं, डॉक्टर बच्चे की मानसिक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पता लगाया जा रहा है कि बच्चे के पर्सनल लाइफ में ऐसा क्या अनुभव किया जिससे की उसने इतनी कम उम्र में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह की है। जब टीचर क्लास में आई तो बच्चे ने अपने बैग से पिस्टल निकाली और उसे गोली मार दी। वारदात के बाद महिला टीचर खून से लथपथ वहीं गिर पड़ी। बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के अन्य शिक्षक और स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्कूल में गोली की आवाज से पूरा स्कूल थर्रा गया।  मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ