---विज्ञापन---

दुनिया के 5 सबसे महंगे देश, जहां रहने-खाने और घूमने पर लगता है भारी-भरकम टैक्स

Most Expensive Countries in World: दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां पर खाने के लिए 25 प्रतिशत तक टैक्स देना पड़ता है। इसके अलावा इन देशों में खेती योग्य जमीन नहीं होने के कारण अनाज और खाने-पीने का सामान विदेशों से आयात करना पड़ता है।

5 Most Expensive Countries in World: हमारे देश की तुलना में दुनिया मे कई देश ऐसे हैं जो काफी महंगे हैं। कई देश ऐसे हैं जहां पर रहना और खाना की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कई देश तो ऐसे हैं जहां खाने के लिए आपको 10 हजार रुपये तक देने पड़ते हैं।

यूरोप में एक देश है नार्वे जहां दुनिया में सबसे महंगा खाना मिलता है। नार्वे में रहने पर 25 प्रतिशत वैट देना होता है। वहीं खाने-पीने की चीजों पर भी 15 प्रतिशत टैक्स लगता है। इसलिए नार्वे में रहना काफी महंगा होता है। यूरोप के अन्य देशों की तुलना में यह देश सबसे महंगा है।

---विज्ञापन---

Undefined

कैरेबियाई देश बरमूडा, अमेरिका से भी महंगा

महंगे देशों में बरमूडा भी शामिल है। यहां पर रहने वाले लोगों को यात्राएं करने के लिए टैक्स देना पड़ता है। यह देश महंगाई और लग्जरी जीवन स्तर में अमेरिका को भी टक्कर देता है। यूरोप में नार्वे के बाद स्विटजरलैंड सबसे महंगा देश है। इस देश का लिविंग इंडेक्स 122.4 है वहीं रेंट इंडेक्स 50.25 है। विशेषज्ञो की मानें तो इन देशों में रहना इसलिए भी ज्यादा महंगा है क्योंकि यहां खेती नहीं होती है। समुद्र के नजदीक बसे होने के कारण यहां का मुख्य व्यवसाय पर्यटन होता है। देश की अधिकांश आबादी पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में सम्मिलित होती है।

---विज्ञापन---

Undefined

आइसलैंड-जापान भी दूसरे देशों की तुलना में महंगे

आइसलैंड भी दुनिया के सबसे महंगे देशों में से एक हैं। यहां का लिविंग इंडेक्स 100.48, रेंड इंडेक्स 46.95 है। इस देश में भी खाने-पीने का और अन्य सामान दूसरे देशों से आता है। एशिया का देश जापान भी महंगे देशों में आता है। यहां लिविंग इंडेक्स का कोस्ट 83.35 है, जबकि रेंड इंडेक्स 25.97 है। यहां पर रहना इसलिए महंगा है क्योंकि यह देश समुद्र के किनारे पर बसा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः शेर या हाथी नहीं…Unicorn है स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु, हजारों साल पुराना है कनेक्शन

ये भी पढ़ेंः कसीनो से लेकर यूनिवर्सिटी तक… Donald Trump के 5 बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप

---विज्ञापन---
First published on: May 07, 2024 08:29 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola