इन देशों में रहने के लिए मिलते हैं लाखों रुपये और बड़े फायदे

Foreign Cities: कुछ देशों में सरकारें कम आबादी वाले इलाकों को फिर से बसाने के लिए लोगों को पैसे दे रही हैं? आइए जानें उन देशों के बारे में, जहां सरकारें ऐसा कर रही हैं।

Countries

Countries

विज्ञापन

Foreign Cities: क्या आप जानते हैं कि कुछ देशों में सरकारें अपने कम आबादी वाले क्षेत्रों को फिर से आबाद करने के लिए लोगों को पैसे देती हैं? यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। इटली, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, और ग्रीस जैसे देशों ने अपनी जनसंख्या बढ़ाने के लिए अनोखी योजनाएं बनाई हैं। ये योजनाएं उन लोगों को वित्तीय मदद देती हैं जो इन जगहों पर बसने का फैसला करते हैं। इन योजनाओं के पीछे क्या कारण हैं और क्या हैं इन देशों की शर्तें? आइए जानते हैं कुछ ऐसे दिलचस्प जगहों के बारे में…

Presicce -Acquarica, Italy

Advertisment

इटली का प्रेसिस

इटली के एक छोटे से शहर ‘प्रेसिस’ में रहने के लिए वहां की सरकार लोगों को 25 लाख रुपये तक देती है। इसका कारण यह है कि इस शहर में ज्यादातर लोग बूढ़े हो चुके हैं और यहां की जनसंख्या बढ़ नहीं रही है। इसलिए सरकार चाहती है कि लोग इस शहर में आकर बसें, ताकि यहां की आबादी बढ़े और यह जगह फिर से आबाद हो सके। इस योजना के तहत, सरकार लोगों को वित्तीय मदद देती है, ताकि वे यहां आकर बस सकें।

Alaska

अमेरिका का अलास्का

‘अलास्का’, जो अमेरिका का हिस्सा है, एक ऐसा स्थान है जहां बहुत कम लोग रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां का ठंडा और बर्फीला मौसम है। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति यहां रहकर अपना जीवन बिताता है, तो उसे सरकार की ओर से हर साल एक अच्छा खासा पैसा मिलता है। इस पैसे की राशि लगभग 1.5 लाख रुपये होती है। हालांकि, इस लाभ का एक नियम भी है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए, व्यक्ति को यहां कम से कम 1 साल तक रहना पड़ता है। यह कदम अलास्का की जनसंख्या बढ़ाने और यहां रहने वाले लोगों की मदद करने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन

Albinen, Switzerland

स्विट्जरलैंड का अल्बीनेन

स्विट्जरलैंड का ‘अल्बीनेन’ नाम का एक छोटा सा गांव है, जो दुनिया के सबसे सुंदर गांवों में से एक माना जाता है। यहां की सरकार चाहती है कि लोग इस गांव में रहें, इसलिए वह उन्हें पैसे देती है। अगर 45 साल से कम उम्र के लोग यहां बसने आते हैं, तो उन्हें लगभग 20 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं अगर कोई कपल्स यहां बसते हैं, तो उन्हें 40 लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा, अगर उनके बच्चे भी हैं, तो हर बच्चे के लिए 8 लाख रुपये मिलते हैं। लेकिन इस पैसे को लेने के बाद एक शर्त है कि आपको 10 साल तक इस गांव को नहीं छोड़ना होगा।

विज्ञापन

Portugal

पुर्तगाल के कम जनसंख्या वाले क्षेत्र

पुर्तगाल ने 2020 में एक नई योजना शुरू की थी, जिसमें विदेशियों को देश के अंदरूनी और कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में बसने के लिए एक बार का वित्तीय समर्थन दिया जाता है। इसके तहत आपको Rs 4,29,183 तक का अनुदान मिल सकता है, इसमें एक मुख्य अनुदान और हर परिवार के सदस्य के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त राशि शामिल है, साथ ही स्थान बदलने का खर्च भी दिया जाता है।

विज्ञापन

Greek Antikythera

ग्रीक आईलैंड का एंटीकाइथेरा

ग्रीक आईलैंड में एक जगह है ‘एंटीकाइथेरा’। इस जगह पर अगर कोई बसना चाहता है, तो वहां की सरकार उसे अगले 3 सालों तक हर महीने 50 हजार रुपये देती है। इसका उद्देश्य है कि यहां की जनसंख्या बढ़े, क्योंकि आज के समय में इस आईलैंड पर केवल 50 लोग ही रहते हैं। सरकार यह योजना चलाकर इस क्षेत्र को आबाद करने की कोशिश कर रही है और लोगों को यहां रहने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ