Earthquake in Japan: जापान में 5.1 तीव्रता के भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र टोक्यो के उत्तर पूर्व स्थित इबारकी में था। जापान की वेदर एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटके सेंट्रल टोक्यो तक महसूस किए गए हैं।
जापान के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार की रात 12.50 बजे महसूस हुए जिसकी तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने 7 से कम मापी गई। एजेंसी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.1 थी।
एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके इतने तेज थी कि उनका असर सेंट्रल टोक्यो तक में महसूस किया गया है। लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
जापान ने हाल ही में मेगाक्वेक की आशंका जाहिर की थी, हालांकि एक हफ्ते बाद इस वॉर्निंग को वापस ले लिया गया था। दरअसल बीते दिनों जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
ये भी पढ़ेंः इस देश में अमीर किराये पर रखते हैं माता-पिता, एक लाख रुपये होती है सैलरी; जानें वजह
इसके बाद ही जापान के मौसम विभाग ने मेगाक्वेक की वॉर्निंग दी थी। 7.1 तीव्रता के झटके जापान के दक्षिणी हिस्से में 8 अगस्त को महसूस किए गए थे।
हालांकि लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है। एजेंसी ने कहा है कि बड़े भूकंप की आशंका पहले से ज्यादा है। लिहाजा सावधानी बरतें।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 hr agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
3 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
4 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
7 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
8 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
8 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
18 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines