Chicago Train Firing: अमेरिका के शिकागो शहर में एक ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह 911 आपातकालीन हाॅटलाइन पर काॅल मिली। इसके बाद वे फाॅरेस्ट पार्क रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने चार यात्रियों के शव बरामद किए। पुलिस ने बयान जारी करके कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक को घायल अवस्था में मेवुड स्थित लोयोला यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने इलाज के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि अमेरिका में फायरिंग करके हिंसा फैलाना आम बात है। पुलिस ने घटना के बाद बयान जारी करके कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक संदिग्ध अपराधी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उससे एक बंदूक भी जब्त की है। यह घटना फायरिंग की अन्य घटनाओं से अलग है। इससे समुदाय को कोई खतरा नहीं है।
ये भी पढ़ेंः धरती कांपे, कांपने दो… महीनों पहले पता चल जाएगा आने वाला है भूकंप! वैज्ञानिकों ने खोज निकाला अनोखा तरीका
बंदूक हिंसा में मारे गए 11 हजार से अधिक लोग
शिकागो ट्रांजिट अथाॅरिटी के अनुसार, शिकागो में रोज 3 लाख से ज्यादा लोग ट्रेनों में यात्रा करते हैं। गन वायलेंस आकाईव की रिपोर्ट की मानें तो इस साल अमेरिका में 378 गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। इनमें 11 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। जून में अमेरिकी सर्जन जनरल ने एक परामर्श जारी कर बंदूक हिंसा को सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट घोषित कर इस पर नियंत्रण की मांग की थी, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते इसे दबा दिया गया।
ये भी पढ़ेंः 72 साल की पत्नी को ड्रग्स देता, रेप करवाता फिर वीडियो बनाता, 10 साल में 90 बार अजनबियों से करवाई दरिंदगी
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
10 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines