Mom of Three Dies days after Cancer Diagnosis: कैंसर का पता चलने के कुछ ही दिनों बाद एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को जनवरी 2024 में टर्मिनल कोलेंजियोकार्सिनोमा (Terminal Cholangiocarcinoma) से पीड़ित होने का पता चला था, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही 3 बच्चों की मां सियान एशक्रॉफ्ट (Sian Ashcroft) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कैंसर डायग्नोसिस के वक्त डॉक्टर ने बताया था कि उनकी जिंदगी के कुछ ही महीने शेष बचे हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी मृत्यु हो गई। अचानक हुई इस तरह से मौत ने महिला के परिवार को स्तब्ध कर दिया। आम तौर पर जिसे कैंसर होता है उसका परिवार इस कड़वे सच को स्वीकार कर लेता है कि यह सदस्य अब ज्यादा दिनों का मेहमान नहीं है, लेकिन इस सच को स्वीकार करने के लिए एशक्रॉफ्ट के परिवार को बहुत कम समय मिला।
दो बार दिखे लक्षण, पर नहीं हुआ कैंसर डायग्नोसिस
सियान को पहली बार 2023 की शुरुआत में संभावित स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बारे में पता चला था, जब उन्होंने ब्लड डोनेट करने का प्रयास किया था। इसके बाद वह ब्लड डोनेट नहीं कर पाई थी। लेकिन, उस समय उन्हें बताया गया था कि वह एनीमिया से पीड़ित है। इसके बाद उन्होंने आयरन सप्लीमेंट लेना शुरू किया। लेकिन, अगस्त तक उनके पेट में लगातार दर्द होने लगा, जो टर्मिनल कोलेंजियोकार्सिनोमा (CCA) का एक सामान्य लक्षण है। शुरू में उन्हें फूड पॉइजनिंग का संदेह हुआ, लेकिन जब दर्द जारी रहा तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों को पहले ब्लैडर में गॉल स्टोन यानी पित्ताशय की पथरी होने का संदेह हुआ। हालांकि, दर्द बना रहा और पहले से भी ज्यादा बदतर स्थिति होती गई। नवंबर 2023 में, महिला को बताया गया कि उनके लीवर में जख्म (lesions) हैं। लेकिन, महिला को कैंसर होने का आधिकारिक डायग्नोसिस दो महीने बाद भी नहीं हुआ।
करीब एक साल बाद कैंसर का चला पता
इसके बाद जनवरी 2024 में महिला को टर्मिनल कोलेंजियोकार्सिनोमा होने का पता चला और बताया गया कि उनके पास जीने के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। सियान एशक्रॉफ्ट की मां सू डाउलिंग (Sue Dowling) ने बीबीसी को बताया कि सियान का कैंसर डायग्नोसिस सभी के लिए एक अविश्वसनीय झटका था। उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी, उसे बार-बार अपने डॉक्टर के पास जाना पड़ता था और अस्पताल में समय बिताना पड़ता था। लेकिन, उसका डायग्नोसिस बहुत देर से हुआ। इसके बावजूद, वह अविश्वसनीय रूप से सकारात्मक रही, उसने कभी अपना सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं खोया। वह असाधारण रूप से एक बहादुर महिला थी और उसने कभी अपने परिवार के बारे में सोचना बंद नहीं किया।
कोलेंजियोकार्सिनोमा (Cholangiocarcinoma) क्या है?
कोलेंजियोकार्सिनोमा, एक पित्त नली का कैंसर (Bile Duct Cancer ) है। कोलेंजियोकार्सिनोमा को पित्त नली कैंसर के रूप में भी जाना जाता है। कोलेंजियोकार्सिनोमा एक प्रकार का कैंसर है जो बाइल डक्ट में शुरू होता है। यह बाइल डक्ट सिस्टम के किसी भी हिस्से में शुरू हो सकता है। यह एक दुर्लभ और आक्रामक तरह का कैंसर है। बता दें कि पित्त नलिकाएं लीवर से पित्त को छोटी आंत तक ले जाती हैं जो भोजन के पाचन में मदद करती है।
आमतौर पर इस कैंसर के लक्षण बाद में दिखाई देते हैं
अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, पित्त नली (Bile Duct) के कैंसर के लक्षण आमतौर पर बीमारी के बाद के चरणों में ही दिखाई देते हैं। हालांकि, कभी-कभी लक्षण पहले भी दिखाई दे सकते हैं और जल्दी डायग्नोसिस हो सकता है। कैंसर का पता शुरुआती चरण में लगने पर उपचार के बेहतर होने की संभावना अधिक होती है। हालांकि, इस प्रकार के कैंसर में कोई लक्षण नहीं होते, क्योंकि पित्त नली अवरुद्ध हो जाती है। इसके अलावा लक्षण कैंसर के स्थान पर निर्भर करते हैं कि यह लीवर के अंदर है या बाहर।
कोलेंजियोकार्सिनोमा के बारे में जरूरी बातें:-
- यह पित्त नली की परत वाली कोशिकाओं में होने वाले जीन के असामान्य बदलाव से होता है।
- इस कैंसर में कोशिकाएं बिना रुके बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं।
- ये कैंसर कोशिकाएं ट्यूमर बनाती हैं।
- समय के साथ, कुछ कोशिकाएं टूट सकती हैं और शरीर के अन्य भागों में फैल सकती हैं। इसे मेटास्टेसिस कहा जाता है।
- कोलेंजियोकार्सिनोमा का डायग्नोसिस अक्सर देर से होता है क्योंकि प्रारंभिक लक्षण नॉन स्पेसिफिक होते हैं।
- कोलेंजियोकार्सिनोमा के इलाज के लिए सर्जिकल रिसेक्शन ही एकमात्र संभावित विकल्प है।
- टारगेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी रोगियों के लिए नई उम्मीद जगा सकते हैं।
ये हैं इस कैंसर के सामान्य लक्षण
हालांकि, इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं। जैसे जॉन्डिस (पीलिया), त्वचा में खुजली, हल्के रंग का या चिकना मल, गहरे रंग का मूत्र, पेट में दर्द, भूख न लगना, वजन कम होना और बुखार। बता दें कि हमारा मकसद सिर्फ जानकारी देना है। स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह या जांच के लिए किसी पेशेवर डॉक्टर से बात करें।
संबंधित खबरें
अल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
49 mins agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
2 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
4 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
4 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू, बाराखंभा रोड तक पैदल जाएंगे सांसद
6 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
7 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
16 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
19 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
21 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines