The Giant Onion, यॉर्कशायर: एक किताब है ‘The Giant Cabbage’। चेरी बी. स्टिहलर (Chérie B. Stihler) की यह किताब अलास्का की एक लोककथा पर आधारित है। हो सकता है कि दो पल के लिए आप ये मान लें कि यह सिर्फ साहित्यकार की कलम का जादू है, हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होता, लेकिन इस रंग-बिरंगी दुनिया में बहुत कुछ मुमकिन है। ऐसी ही एक हकीकत यह भी है कि हाल ही में एक किसान ने इतने वजन का एक प्याज उगाया है, जितना तो शायद किसी शादी-ब्याह की सब्जी में भी इस्तेमाल नहीं होता होगा। हैरानी हो रही हो तो News 24 हिंदी का यह आर्टिकल आपकी सारी हैरानी को दूर भी कर देगा। आइए जानते हैं क्या है इस अनोखे प्याज की पूरी हकीकत…
दरअसल, इंग्लैंड के यॉर्कशायर अप्रैल और सितंबर महीनों में साल में दो बार एक शो आयोजित किया जाता है, जिसका नाम हैरोगेट ऑटम फ्लावर शो है। इस साल का दूसरा सीजन इस बार नॉर्थ यॉर्कशायर में रिपन के नजदीक म्यूबी हॉल एक गार्डन में चल रहा है। 15 सितंबर को शुरू हुए इस शो का रविवार 17 सितंबर को आखिरी दिन है। इसी बीच शो में बहुत सारी खास चीजें देखने को मिली, लेकिन सबसे ज्यादा खास एक प्यज है, जिसकी न सिर्फ इस शो में खूब चर्चा रही, बल्कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही इसकी एक तस्वीर हर किसी की जिज्ञासा बढ़ा रही है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है।
अब जानते हैं इस प्याज की खासियत। आज तक आपने 100 से 150 ग्राम या फिर ज्यादा से ज्यादा 300 ग्राम के आसपास के प्याज देखे होंगे, लेकिन जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस प्याज का वजन 8 किलो और 970 ग्राम है। बड़ी बात यह भी है यह इतना बड़ा प्याज ग्वेर्नसे (Guernsey) के रहने वाले गैरेथ ग्रिफिन (Gareth Griffin) ने ‘नेशनल इंग्लिश ऑनर सोसाइटी’ (NEHS) जाइंट वेजिटेबल कम्पटीशन के लिए उगाया है। हालांकि इस शो में गोभी, ककड़ी, कद्दु, चुकंदर और गाजर जैसी दूसरी सब्जियों का भी भारी-भरकम रूप देखने को मिला, लेकिन लगभग 9 किलो इस प्याज के आगे सबकी शान फीकी ही रही।
<
>
इतना बड़ा प्याज देखकर शो के आयोजकों ने इसके वर्ल्ड रिकॉर्ड में आ जाने की उम्मीद जताई है, वहीं सोशल मीडिया पर इसे उठाए हुए इसे उगाने वाले किसान गैरेथ ग्रिफिन एक तस्वीर वायरल हो रही है। शो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज @harrogateflowershow पर पोस्ट की गई इस तस्वीर को अब तक 86 लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘इस प्याज से आप कितनी Spaghetti Bolognese बना सकते हैं’। कुछ अन्य ने भी इसे एक शानदार उपलब्धि बताया है।
संबंधित खबरें
न्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
7 mins agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
1 hr agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
10 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
10 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
15 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
15 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
22 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines