303 Indian Passenger in France Custody: फ्रांस ने यूएई से निकारागुआ जा रहे 303 भारतीयों को हिरासत में ले लिया है। इन सभी को तस्करी के शक में पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका था। आज सभी भारतीयों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि इन्हें छोड़ा जाएगा या इनकी हिरासत बढ़ाई जाएगी। स्थानीय अखबार की माने तो मामले की जांच फ्रांस की एंटी ऑर्गेनाइज्ड यूनिट कर रही है। मामले की रिपोर्ट भारत में भी भेजी गई है।
बता दें कि फ्रांस में शुक्रवार रात को एक प्लेन को रोेका गया था। इसमें सभी भारतीय सवार थे। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी भारतीय है और यूएई से निकारागुआ जा रहे थे। वहां से इनकी अमेरिका में जाने की तैयारी थी। फ्रांस ने सभी लोगों के लिए एयरपोर्ट पर ही ठहरने और खाने की व्यवस्था की है। सभी भारतीयों से फ्रांस में भारत के राजदूत मिलने आते हैं।
जांच में जुटी फ्रांस पुलिस
बता दें कि फ्रांस में किसी भी विदेश नागरिक को 4 दिन से ज्यादा हिरासत में नहीं रखा जा सकता। इसके लिए कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है। ऐसे में उनकी हिरासत अवधि 8 और 24 दिनों के लिए बढ़ाई जा सकती है। राॅयटर्स की माने तो पुलिस ने विमान को पेरिस एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित वार्टी एयरपोर्ट पर रोका है। ये विमान किसी एयरलाइंस कंपनी का नहीं है बल्कि रोमानिया की चार्टर कपंनी का है। यह विमान वार्टी एयरपोर्ट पर इसलिए उतरा ताकि यहां मेंटेनेंस और फ्यूल भरा जा सके।
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
1 hr agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
3 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
5 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
8 hrs agoLIVE: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, 14 गाड़ियां डैमेज
8 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
17 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
20 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines