मार गिराए 274 तालिबानी लड़ाके, 22 सैन्य ठिकाने तबाह; अफगान संघर्ष पर PAK का बड़ा दावा

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की कि दोनों देश अब ‘खुले युद्ध’ की स्थिति में हैं. यह बयान गुरुवार रात अफगान तालिबान बलों द्वारा पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर किए गए हमलों के बाद आया.

Pakistan Afghanistan War

Credit: Social Media

सीमा विवाद को लेकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है. बॉर्डर को लेकर विवाद उस समय सैन्य कार्रवाई में तब्दील हो गया, जब पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कर्रवाई बताते हुए अफगानिस्तान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. मुनीर सेना को जवाब देने के लिए गुरुवार रात तालिबान ने भी पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे दोनों देशों में युद्ध की स्थिति बन गई है.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया युद्ध का ऐलान!


इस बीच शुक्रवार को पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की कि दोनों देश अब ‘खुले युद्ध’ की स्थिति में हैं. यह बयान गुरुवार रात अफगान तालिबान बलों द्वारा पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर किए गए हमलों के बाद आया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित अन्य प्रमुख शहरों पर हवाई हमले किए. इन हमलों में दोनों पक्षों ने भारी नुकसान होने का दावा किया है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना का बड़ा दावा


पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार रात से शुक्रवार तड़के तक चले अभियान में अफगानिस्तान के 22 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें करीब 274 तालिबानी लड़ाकों की मौत हुई. इसके अलावा, पाकिस्तान ने यह भी स्वीकार किया कि इस संघर्ष में उसके कम से कम 12 सैनिकों की जान गई है.

विज्ञापन

दूसरी ओर, तालिबान ने दावा किया कि उनके पलटवार में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई चौकियां उनके कब्जे में आ गईं. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि अफगान तालिबान सरकार की ‘धैर्य की परीक्षा’ अब समाप्त हो चुकी है, और पाकिस्तान अब किसी भी आक्रमण का कड़ा जवाब देगा.

विज्ञापन

क्यों शुरू हुई लड़ाई?


पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान पर आरोप लगाता रहा है कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे आतंकी समूहों को शरण दे रहा है, जो पाकिस्तानी क्षेत्र में हमलों के लिए जिम्मेदार हैं. हाल ही में, 21 फरवरी को पाकिस्तान ने नंगरहार, पक्तिका और खोस्त प्रांतों में टीटीपी और आईएसआईएस-के कैंपों पर हवाई हमले किए थे, जिसे अफगानिस्तान ने आक्रमण करार दिया. इसके बाद 26 फरवरी को अफगान बलों ने पाकिस्तानी सीमा पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए, जिसका जवाब पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन राइटियस फ्यूरी’ के तहत दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ