Bus Accident in Indonesia: इंडोनेशिया में भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. स्थानीय समय के अनुसार जावा के बुदिओनो इलाके में सोमवार की रात को हादसा हुआ. 34 यात्रियों से भरी बस की कंक्रीट से बनी दीवार से टक्कर हो गई और बस पलट गई. हादसे में बस में सवार लोगों की मौत हुई है और कई घायल भी हुए हैं. हादसे का शिकार हुई बस राजधानी जकार्ता से प्राचीन शाही शहर योग्यकार्ता जा रही थी.
यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, अब तक 11 लोगों की मौत, मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल
राहगीरों ने दी पुलिस को हादसे की सूचना
सेमारांग सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के हेड बुडियोनो अनुसार, इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा स्टेट के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोल एग्जिट के पास चौराहे पर बस हादसे की सूचना पुलिस को लोगों ने दी. पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया और 18 घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी, अचानक बस डगमगाने लगी और दीवार से टकराकर पलट गई. शीशे टूट गए और दरवाजा लॉक हो गया.
बस काटकर लोगों को निकाला गया बाहर
हेड बुडियोनो ने बताया कि घायल यात्री बस के अंदर ही फंसे हुए थे और उनके शरीर पर टूटे शीशे के टुकड़े लगे थे. बचाव दल ने बस को काटकर अंदर जाने का रास्ता बनाया और लोगों को बाहर निकाला. इससे पहले बचाव दल ने बस की तारें काटकर तेल को बहाया, ताकि आग न लग जाए. सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और जांच रिपोर्ट भी तलब की है. पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को दे दिए हैं.
यह भी पढ़ें: ताइवान में स्मॉक बम फेंककर भीड़ पर चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत और 5 घायल, देखें डराने वाला वीडियो
घर में आग लगने से जिंदा जले थे 5 लोग
जकार्ता रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख इस्नावा अदजी ने इसी शुक्रवार को जकार्ता में एक घर में आग लगने से 5 लोग जिंदा जलकर मर गए थे. जिस घर में आग लगी थी, उस घर में एक्सेसरीज का वेयरहाउस भी था, इसलिए पुलिस ने शक जताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. इस हादसे के बाद जकार्ता में बस हादसा होने से और उसमें 16 लोगों की जान जाने से स्थानीय प्रशासन हैरत में है और लोगों की सुरक्षा के नियमों पर विचार कर रहा है.
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
7 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
9 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
11 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
14 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
16 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
20 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
23 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines