Israel Hamas Conflict: इजराइल-हमास के युद्ध को शनिवार को आठवां दिन है। बीती सात अक्टूबर को गाजा के चरमपंथी समूह हमास ने अचानक इजराइल पर हजारों मिसाइल दाग दिए थे। इसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। अब तक दोनों ओर से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, हजारों लोग बुरी तरह घायल हैं। इसी बीच थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने कहा कि हमास- इजराइल के युद्ध में शनिवार को तीन और थाई मारे गए हैं। इसी साथ मौत का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है और घायलों की संख्या 16 है।
हमास-हजराइल युद्ध में 24 थाई की गई जान
थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने श्रेया थाविसिन ने कहा कि हमास युद्ध में अबतक 24 लोग मारे गए हैं। जबकि 16 घायल हो चुके हैं। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इजराइल में लगभग 30,000 थाई काम कर रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर कृषि क्षेत्र में हैं। वहीं, हमास द्वारा हमला करने के बाद इजराइल ने साफ तौर कहा कि जंग हमास ने शुरू की थी लेकिन खत्म हम करेंगे। इसी जवाबी कार्रवाई को लेकर इजराइल ने गाजा के लोगों को हमास के ठाकानों के आसपास के इलाकों को खाली करने के लिए कहा था। इजराइल की चेतावनी के बाद हजारों फिलिस्तीनी शरण की तलाश में दक्षिणी गाजा में भाग गए हैं।
सात हजार लोगों को वापस लाने की तैयारी
इजराइल ने दावा किया कि हमास ने हमला कर इजराइल में हो रहे एक म्यूजिक कार्यक्रम के दौरान 150 इजराइली और विदेशी लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। वहीं, थाईलैंड की सरकार अपने देश के 16 बंधकों छुड़ाने के लिए कोशिश कर रही है। एक थाई बंधक की पत्नी कन्यारत सुरियाश्री ने थाई सरकार से आग्रह किया कि वह उसके पति को सुरक्षित घर लाने के लिए सब कुछ करे। मैं चाहती हूं कि मेरे पति बस वापस आ जाएं। मैं उन्हें गले लगाना चाहती हूं। वहीं, थाईलैंड के राजनयिक 7,000 थाई श्रमिकों को घर लाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए थाईलैंड सरकार ने कई एयरलाइनों की मदद ली है।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
5 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
12 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
13 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
13 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
15 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
21 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines