22 Year Old Student Committed Suicide: ब्रिटेन में 22 साल के स्टूडेंट की मौत की केस पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस की जांच में युवक की मौत होने के कारणों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध हालात में युवक की लाश उसके घर में ही मिली थी। दिवंगत मां के अस्थि कलश के पास वह मृत मिला।
जांच में खुलासा हुआ है कि उसने सुसाइड की थी, क्योंकि वह दुष्कर्म के आरोपों से दुखी था, जबकि लड़की के साथ उसके संबंध सहमति ने बने थे, लेकिन लड़की ने उस पर रेप केस करा दिया। इस वजह से उसे पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी। इस बीच उसकी मां का देहांत हो गया। इस दुख को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने सुसाइड कर लिया। मृतक दर्शनशास्त्र का स्टूडेंट था।
यह भी पढ़ें:17 साल की लड़की ने 4 लोगों को गोलियों से भूना, US के स्कूल में की ताबड़तोड़ फायरिंग
साल 2022 में लगे थे रेप के आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक का नाम थॉमस राइट था। उसके पिता क्रिस ने केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 की बात है। थॉसम ने उनसे फोन करके कहा कि वह डार्टमूर की यात्रा पर जा रहा है। यह दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप है, लेकिन उसी दिन की शाम करीब 6.30 बजे थॉमस अपनी दिवंगत मां की अस्थियों से भरे कलश के पास मृत पाया गया।
पुलिस के अनुसार, रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि थॉसम के खिलाफ अक्टूबर 2022 में बलात्कार का आरोप लगाया गया था, जिसके बारे में परिवार का मानना है कि थॉसम की मौत का कारण यह केस हो सकता है। थॉसम के पिता भी पुलिस में थे। उन्होंने कहा कि थॉमस में उनसे कहा था कि लड़की से उसके संबंध सहमति से बने थे।
यह भी पढ़ें:Atul Subhash के आरोपी पुलिस के हाथ कैसे लगे? निकिता की एक गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
मां को नहीं पता था केस के बारे में
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थॉमस के परिजनों ने बताया कि वह केस में दोषी ठहराए जाने और जेल भेजे जाने से भयभीत था। वह इतने तनाव में था कि थॉमस को रीडिंग विश्वविद्यालय छोड़ना पड़ा। पुलिस सहायक डेवन कोरोनर माइकल बर्ड ने कहा कि थॉसम के खिलाफ केस की जांच चल रही थी और सिर्फ पूछताछ हुई थी।
इसलिए पुलिस ने उसके सुसाइड केस में निष्कर्ष निकाला कि थॉसम रेप केस और दोषी ठहराए जाने से ही चिंतित और तनाव में था। अदालत को यह भी बताया गया कि थॉमस की मां जेनेट की दिसंबर 2022 में मृत्यु हो गई थी और उन्हें बलात्कार के आरोपों के बारे में जानकारी नहीं थी। थॉमस की लाश विस्टमैन वुड में मिली थी, जो ब्रिटेन के सबसे ठंडे इलाकों में से एक है।
यह भी पढ़ें:छोटी-सी चूक से 6 जिंदगियां खत्म, 7 लोग गंभीर घायल; छत्तीसगढ़ के बालोद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
6 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
7 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
8 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
9 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
9 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
13 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
16 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
19 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
19 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines