---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Bangladesh Election 2026: भारतीय संसद से कितनी अलग है बांग्लादेश की पार्लियामेंट, कैसे चुने जाते हैं सांसद?

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश और भारत दोनों लोकतांत्रिक देश हैं। दोनों देशों में संसदीय व्यवस्था है और मतदान के लिए जरिए सांसद चुने जाते हैं, बावजूद इसके दोनों देशों की संसदीय व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया अलग-अलग है।

---खबर नीचे जारी है---

Bangladesh Parliament Inside Story: बांग्लादेश में आज 12 फरवरी 2026 को 13वीं संसद के गठन के लिए आम चुनाव कराए गए। वहीं 13 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 50 महिला सांसद चुनी जाएंगी, क्योंकि बांग्लादेश की संसद में 50 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। हालांकि बांग्लादेश भी भारत की तरह एक लोकतांत्रिक देश है और यहां भी भारत की तरह संसदीय व्यवस्था है, लेकिन दोनों देशों की संसद और चुनाव प्रक्रिया में काफी अंतर है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में कौन-से राजनीतिक दल और गठबंधन हैं? किस-किस पार्टी की बन चुकी सरकार, कैसे चुने जाते प्रधानमंत्री

---खबर नीचे जारी है---

बांग्लादेश में एक सदन वाली संसद

बता दें कि भारतीय संसद में 2 सदनों लोकसभा और राज्यसभा की व्यवस्था है, लेकिन बांग्लादेश में एक सदन की व्यवस्था है। भारत की लोकसभा में 545 सीटें और राज्यसभा में 250 सीटें हैं, जिनमें से 238 सीटें चुनाव कराकर भरी जाती हैं, वहीं 12 सांसदों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। इसके विपरीत बांग्लादेशी सांसद के एक सदन में 350 सीटें हैं।

बता दें कि बांग्लादेश की संसद ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ मॉडल के अनुसार काम करती हैं। यहां संसद में वही उम्मीदवार पहुंचता है, जिसे अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं। 300 सीटें मतदान के जरिए भरी जाती हैं। वहीं 50 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं, जिन्हें चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाली पार्टी और विपक्षी दलों में से चुने जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: कौन हैं बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन? शेख हसीना के पिता के थे खास, जेल में बिता चुके 3 साल

सांसदों में से ही चुना जाता है अध्यक्ष

बता दें कि बांग्लादेश की एक सदन वाली संसद का अध्यक्ष सांसदों में से ही चुना जाता है। वह संसद का अध्यक्ष होने के साथ-साथ कार्यवाहक राष्ट्रपति भी होते हैं, जो राष्ट्रपति के न होने पर कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका निभाते हैं। विदेशों में भी देश का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। संसद भंग हो जाने के बाद अगले अध्यक्ष का चुनाव होने तक संसद की अध्यक्षता भी करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

बांग्लादेश की संसद में अध्यक्ष के अलावा एक उपसभापति भी चुने जाते हैं, जिनकी संख्या एक से ज्यादा हो सकती है, जो अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन की अध्यक्षता करते हैं। प्रधानमंत्री संसद में सत्तापक्ष और सरकार के नेता होते हैं। वे मंत्रिमंडल के प्रमुख भी होते हैं। वहीं विपक्ष का नेता सबसे विरोधी पार्टी के नेता को बनाया जाता है। वहीं विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा मिलता है और विपक्ष के लिए वह प्रधानमंत्री के समकक्ष नेता होता है।

First published on: Feb 12, 2026 11:08 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola