America Crime News: अमेरिका में लुइसियाना के बेटन रूज से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बेटन रूज पुलिस के मुताबिक एक दो वर्षीय बच्चे के खुद को गोली मारने की घटना के बाद उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। 29 वर्षीय डेवोंटे चैंबर्स को लापरवाही से हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामला रविवार का है।
ये भी पढ़ेंः शेख हसीना भारत के बाद अब कहां जाएंगी? आगे का ये है प्लान
चैंबर्स ने पुलिस को बताया कि सोने के लिए बच्चे को अपने बेडरूम में साथ लेकर गया था। इसके बाद उसने एक फिल्म लगाई और दोनों देखने लगे। इस बीच चैंबर्स को नींद आ गई लेकिन अचानक से आई फायर की आवाज ने उसे जगा दिया। डेवोंटे चैंबर्स ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने तकिए के नीचे से बंदूक निकाल ली और खुद को गोली मार ली। सोरा स्ट्रीट स्थित डेवोंटे के घर में घटी यह घटना रात के 2 बजे की है।
ये भी पढ़ेंः शॉट मारने ही वाला था खिलाड़ी, अचानक सामने आ गया विमान; फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन?
पुलिस ने बताया कि उन्होंने डेवोंटे के बेडरूम से धूम्रपान किया हुआ सिगरेट का टुकड़ा बरामद किया है। चैंबर्स ने पुलिस से कहा कि घटना के बाद सुबह के टाइम उसने कमरे में सिगरेट पी थी। शूटिंग की घटना के बाद चैंबर्स के बेटे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अमेरिका में गन कल्चर
बता दें कि अमेरिका में गन कल्चर का ट्रेंड है। लोग घरों में बंदूक रखते हैं। कोई भी योग्य व्यक्ति बंदूक हासिल कर सकता है। इसके साथ ही अमेरिका में मास शूटिंग की भी घटनाएं हाल के सालों में बढ़ी हैं। म्यूजिक प्रोग्राम्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों में फायरिंग की घटना हर साल सुनने और देखने में आती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गन कल्चर पर लगाम लगाने के लिए सहमति बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अमेरिकी चुनाव में भी गन कल्चर एक बड़ा मुद्दा है। हालांकि अभी तक इस पर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
13 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines