पाकिस्तान इस समय इकोनॉमी के मामले में कई सारी दिक्कतों को झेल रहा है। हाल फिलहाल, पड़ोसी देश की मदद के तहत इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने 1.02 Billion Dollars (102,526,759,200.00) की सेकंड इंस्टॉलमेंट भेजी। इसके बावजूद भी पाकिस्तान की इकोनॉमी लगातार स्लो हो रही है। वहीं, भारत की इकोनॉमी तेजी से आगे की और बढ़ रही है। भारत न सिर्फ तेजी से आगे बढ़ रहा है, बल्कि अब इसके कुछ राज्य भी पाकिस्तान को पीछे छोड़ रहे हैं।
बता दें, हाल ही में तमिलनाडु ने 2025 में पाकिस्तान की जीडीपी को क्रॉस कर लिया है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए इसकी जीडीपी 17.23 लाख करोड़ है, जो लगभग 419.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। राज्य ने 2024-25 में 9.69% की वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर हासिल की, जो उस वर्ष के लिए भारतीय राज्यों में सबसे अधिक है। वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान की GDP 2025 में 397.58 Dollars है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने काफी हद तक पाकिस्तान की इकोनॉमिक आउटलुक में सुधार किया है। 2025 के लिए इसकी एस्टीमेट जीडीपी (GDP) की बढ़ोतरी को घटाकर 3% किया है, जो कि केवल 3 महीने पहले 3.2% का पूर्वानुमान था।
महाराष्ट्र और तमिलनाडु की जीडीपी पाक से आगे
अब पाकिस्तान की जीडीपी को महाराष्ट्र और तमिलनाडु काफी पीछे छोड़ चुके हैं। बता दें, महाराष्ट्र की ग्रॉस स्टेट डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GSDP) 42.67 लाख करोड़ रुपये तक जा चुकी है। वहीं, तमिलनाडु की बात करें, तो GSDP 31.55 लाख करोड़ रुपये है। पाकिस्तान अब हर तरह से इकोनॉमी के मामले में पीछे है और हर तरह से संघर्ष कर रही है। भारत के 3 राज्य देखें जाएं तो इकोनॉमी में पूरे पाक पर भारी पड़ते हैं। इसमें 2 और राज्य ऐसे हैं जिनकी इकोनॉमी पड़ोसी देश के समान है, इसमें यूपी भी है।
India vs Pakistan Economy
अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत के 5 राज्य अकेले सिर्फ पाकिस्तान पर भारी पड़ते हैं।
पाकिस्तान की इकोनॉमी वर्ल्ड में 24वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है, जब क्रय शक्ति समानता (Purchasing Power Parity) के बेस्ड पर जीडीपी को मापा जाता है। जबकि नाममात्र जीडीपी (Nominal GDP) के मामले में यह 43वें पोजीशन पर है। पाक से आगे के देशों की लिस्ट कुछ इस तरह है-
Purchasing Power Parity
भारत न सिर्फ तेजी से आगे बढ़ रहा है, बल्कि अब कुछ राज्य भी पाकिस्तान की पूरी इकोनॉमी से आगे निकल चुके हैं। भारत की इकोनॉमी तेजी से ग्रो कर रही है।
ये भी पढ़ें- शहबाज शरीफ की भारत को फिर गीदड़ भभकी, बोले- ‘खून-पानी साथ नहीं बहेगा’
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा रियाद का किंग खालिद एयरपोर्ट
6 mins agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
2 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
7 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
7 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
9 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
11 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
13 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
13 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
15 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines