Two Rafale Fighter Jets Collision: राफेल फाइटर जेट…इस नाम से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। हाल ही में भारत ने फ्रांस से बड़ी संख्या में राफेल फाइटर जेट खरीदे थे। वहीं बुधवार को आसमान में दो राफेल विमानों की टक्कर देखने को मिली। ये टक्कर भारत में नहीं फ्रांस में हुई, जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। इस घटना में 2 पायलटों की मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति ने दोनों शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की है।
बीती रात हुआ हादसा
ये हादसा रात को करीब 10:30 बजे हुआ। जब दो राफेल विमान फ्रांस के उत्तर पूर्वी शहर कोलंबे लेस बेल्स पर उड़ान भर रहे थे। रात को 10:30 बजे दोनों राफेल विमान एक-दूसरे से टकरा गए। विमान की टक्कर से इलाके में भयानक विस्फोट देखने को मिला और आसमान से विमान के मलबे की बारिश होने लगी। विमान में मौजूद एक पायलट ने छलांग लगा दी। वहीं दो पायलट लापता थे। घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती किया गया। जब कि बाकी बचे 2 पायलटों की खोज 10 घंटे तक जारी रही। 10 घंटे की तलाश के बाद दोनों पायलटों के शव बरामद किए गए। इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।
यह भी पढ़ें- Independence Day 2024 Live Update: मेडिकल की 75 हजार सीटें बढ़ेंगी- लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया ट्वीट
बता दें कि दोनों राफेल फाइटर जेट फ्रांसीसी वायु सेना के ट्रेनिंग सेंटर सेंट डिजियर आए थे। विमान में मौजूद पायलट ट्रेनिंग पर थे। हालांकि रात के अंधेरे में दोनों विमान एक-दूसरे से टकरा गए और ये भयानक दुर्घटना देखने को मिली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनिएल मैक्रों ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि हमें राफेल प्रशिक्षण मिशन के दौरान हवाई दुर्घटना में कैप्टन सेबेस्टियन माबिरे और लेफ्टिनेंट मैथिस लॉरेंस की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। इस शोक की घड़ी में हम सभी शहीदों के परिवार के साथ खड़े हैं।
स्थानीय लोगों ने सुनाया आंखों देखा हाल
वोसगेस में रहने वाली लेटिटिया ने हादसे का आंखों देखा हाल सुनाया है। उनका कहना है कि हम खाना खा रहे थे। तभी एक विमान हमारे घर के ऊपर से उड़ कर गया। कुछ सेकेंड में ही एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जब हमनें बाहर देखा तो आसमान में जैसे घने काले बादल छाए थे। ये विमान की टक्कर के बाद उठने वाला धुआं था।
आखिरी बार कब हुई थी राफेल दुर्घटना?
गौरतलब है कि राफेल फाइटर जेट को सबसे सुरक्षित विमानों में गिना जाता है। राफेल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की गिनी चुनी खबरें ही सामने आती हैं। राफेल विमान आखिरी बार 2007 और 2009 में दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। इसके बाद से राफेल की दुर्घटना की कोई खबर सामने नहीं आई।
यह भी पढ़ें- 1 यूजर आईडी, 2 साल और 814 जन्म प्रमाणपत्र; यूपी के हाथरस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
7 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
8 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
20 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines