चीन के 'सुपरटैंकर' वेनेजुएला के करीब पहुंचकर क्यों लौटे वापस? कर्ज के बदले लेने गए थे तेल

तेल के बदले शिपमेंट के तहत कच्चे तेल को लोड करने के लिए कराकस जा रहे चीन के दो विशाल टैंकर वापस लौट आए हैं और अब एशिया की ओर जा रहे हैं. अब सवाल उठता है कि क्या वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले के बाद चीन डर गया है?

china venezuela

Credit: Social Media

विज्ञापन

वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले के बाद बहुत कुछ बदल गया है. अमेरिका के एक्शन का असर चीन पर भी पड़ा है. इसका उदाहरण है चीन के विशाल टैंकरों का यू टर्न. तेल के बदले शिपमेंट के तहत कच्चे तेल को लोड करने के लिए कराकस जा रहे चीन के दो विशाल टैंकर वापस लौट आए हैं और अब एशिया की ओर जा रहे हैं.

कच्चा तेल लेने जा रहे थे तीन के सुपरटैंकर

चीन के जहाजों के लिए ये कोई आम यात्रा नहीं थी, बल्कि बीजिंग की अरबों डॉलर की कर्ज वसूली का एकमात्र सहारा था.वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले ने चीन को इस कदर डरा दिया कि उसने तेल को छोड़कर वापस लौटना ही ठीक समझा. रॉयटर्स के LSEG शिपिंग डेटा के मुताबिक, चीन के फ्लैग वाले दो बड़े तेल कैरियर जहाजों Xingye और Thousand Sunny ने अपना रास्ता बदल लिया है. ये दोनों वेनेजुएला से कच्चा तेल लोड करने जा रहे थे.

विज्ञापन

चीन के लिए बड़ा झटका

जानकारी के मुताबिक पिछले कई हफ्तों से ये दोनों टैंकर अटलांटिक महासागर में तैनात थे और ऑर्डर के इंतजार में थे. लेकिन वेनेजुएला में अमेरिका ने जो किया उसने सब कुछ बदल कर रख दिया. दरअसल अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल पर अपना दावा पेश किया है, ऐसे में ये नहीं पता कि कब तक वेनेजुएला के तेल पर वो अपना हक जमाता रहेगा. इसीलिए चीन के जहाजों ने बिना तेल लिए ही वापस लौटना सही समझा.चीन के सुपरटैंकर्स का इस कदर वापस लौटना उसके लिए बड़ा झटका है. वेनेजुएला चीन से लिए कर्जे को तेल देकर चुकाता है. अब इन दोनों जहाजों के बिना तेल लिए वापस लौटने का मतलब ये है कि चीन को कर्ज वसूली में अड़चन आएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ