हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

16 पाक यूट्यूब चैनल कौन से, जो भारत में बैन, पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल जैसे डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और जियो न्यूज़ को भारत में बैन कर दिया है। जानिए पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Pakistani YouTube Channels Ban

Pakistani YouTube Channels Ban: पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद हर कोई चाहता है कि उन मासूमों को न्याय मिले जिनकी इस हादसे में मौत हो गई है। इसी बीच मोदी सरकार ने पाक के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत में देखे जाने से रोक दिया है। सोमवार, 28 अप्रैल को यूट्यूब पर कुछ पाकिस्तानी समाचार चैनलों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे उपयोगकर्ताओं को एक संदेश मिला। उसमें लिखा था राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है।

यह प्रतिबंध जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की घटना के बाद बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है, जिसने एक बार फिर सीमा पार से फैलाई जा रही अफवाहों और ऑनलाइन गलत सूचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। आइए जान लेते हैं कि वो कौन-कौन से यूट्यूब चैनल हैं जो बैन किए गए हैं और क्यों बैन किए गए हैं।

कौन-कौन से यूट्यूब चैनल हुए बैन

पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान के तो भारत पीछे ही पड़ गया है। अब तो ऐसा लगने लगा है कि वो दिन दूर नहीं जब पाक के नापाक इरादों और नापाक लोगों का नाम मिटा दिया जाएगा। भारत ने जिन 16 यूट्यूब चैनलों को भारत में बैन किया है उनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है…

यह भी पढ़ें: भारत के निशाने पर ये 14 पाकिस्तानी आतंकी, जानिए NIA की हिट लिस्ट किस-किस का नाम

Dawn News

Irshad Bhatti

SAMAA TV

ARY NEWS

BOL NEWS

Raftar

The Pakistan

Geo News

Samaa Sports

GNN

Uzair Cricket

Umar Cheema Exclusive

Asma Shirazi

Muneeb Farooq

SUNO News

Razi Naama

यूट्यूब क्यों किया गया बैन?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने इन चैनलों को ब्लॉक करने की सिफारिश की थी। यह फैसला इन आरोपों के आधार पर लिया गया था कि ये प्लेटफॉर्म भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचनाएं फैला रहे थे। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा उपायों के अंतर्गत आती है, जो सरकार को सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली सामग्री को हटाने या ब्लॉक करने का अनुरोध करने का अधिकार देता है।

पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर लोग निकाल रहे भड़ास

सोशल मीडिया के युग में हर कोई यूट्यूब चैनल देखता है। ऐसे में पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर वहां के लोग भारत के खिलाफ ऐसी अपमानजनक बातें कह रहे हैं जिसे सुन हिंदुस्तानी लोगों का खून खौल रहा है। ऐसे में लोगों के मन में हिंसा का भाव आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रतिबंध जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की घटना जो 22 अप्रैल को हुई थी के बाद बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है। जिसने एक बार फिर सीमा पार से फैलाई जा रही अफवाहों और ऑनलाइन गलत सूचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मेरा अब कौन? 35 साल से भारत में रह रही सारदा बाई का छलका दर्द

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें