लंदन में सरेआम चाकूबाजी; 15 साल की लड़की की हत्या, ब्रिटेन पुलिस ने सील किया इलाका

London News, London Crime News, Crime News, stabbing in London, World News
विज्ञापन

15 Year Old Girl Stabbed to Death in London: ब्रिटेन के दक्षिण लंदन इलाके में बुधवार को एक 15 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया है।

सुबह 8.30 बजे पुलिस को मिली सूचना

न्यूज साइट द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये वारदात दक्षिण लंदन के क्रॉयडन में वेलेस्ली रोड पर सुबह करीब 8.30 बजे के आसपास हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की को चाकू मारा गया है। इसके बाद स्थानीय पुलिस और मेडिकल स्टाफ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। लड़की को जल्दी और बेहतरीन इलाज के लिए एयर एंबुलेंस भी बुलाई गई थी।

विज्ञापन

ब्रिटेन पुलिस बोली- हम पीड़ित परिवार के साथ

ब्रिटेन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारी संवेदनाएं इस लड़की के परिवार के साथ हैं, जो इस समय सबसे दुखद पलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी लड़की के परिवार का साथ और सांत्वना देने के लिए उनके साथ हैं। साथ ही अधिकारी स्थानीय लोगों के भी संपर्क में हैं। ताकि मैं उनसे अपडेट ले सकूं और उन्हें अपडेट कर सकूं।

विज्ञापन

सवा घंटे में आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि वेलेस्ली रोड पर सुबह लगभग 8.30 बजे आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। हालांकि काफी प्रयासों के बाद भी लड़की को बचाया नहीं जा सका, लेकिन पुलिस ने वारदात के करीब एक घंटे 15 मिनट बाद लड़की की हत्या के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि लड़का पहले से लड़की को जानता था।

विज्ञापन

पुलिस ने सील किया एरिया

पुलिस ने जांच के लिए घटनास्थल को सील कर दिया है। वेलेस्ली रोड पर व्हिटगिफ्ट शॉपिंग सेंटर के बाहर पुलिस घेरे में एक सफेद तम्बू लगाया गया था। साथ ही रूट 60 पर एक डबलडेकर बस, तीन पुलिस वाहन और करीब 12 अधिकारी इस घेरे के भीतर जांच कर रहे हैं। माना जा रहा था कि हमला बस में हुआ होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ