हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1300 साल पुरानी 'जादुई' तलवार गायब; 8वीं शताब्दी के सम्राट से कनेक्शन, एक वार में पत्थर चीरने में सक्षम

France Heritage Magical Sword Disappeared: फ्रांस के इतिहास की सबसे अनोखी और सबसे पुरानी विरासत 1300 साल पुरानी तलवार अचानक गायब हो गई है। देश की ऐतिहासिक विरासत के गुम होने से सरकार और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

विज्ञापन
फ्रांस में चट्टान पर धंसी जादुई तलवार गायब हुई।

Magic Sword Disappeared From France: 1300 साल पुरानी जादुई तलवार अचानक गायब हो गई है। जमीन से करीब 100 फीट ऊपर घंसी तलवार ‘एक्सकैलिबर’, जिसे डुरंडल भी कहा जाता है, के संदिग्ध हालात में गायब हो जाने से फ्रांस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस उस तलवार को तलाशने के ले देश का कोना-कोना खंगाल रही है।

डुरंडल तलवार फ्रांस के छोटे से गांव रोकामाडोर का मुख्य आकर्षण थी और एक चट्टान में धंसी हुई थी, जिसे देखने के लिए टूरिस्ट आते थे। तलवार का जिक्र 11वीं शताब्दी में लिखी गई फ्रांस के साहित्य की सबसे पुरानी कविता ‘द सॉन्ग ऑफ रोलांड’ में किया गया है। इस कविता में तलवार की ‘जादुई क्षमताओं’ के बारे में बताया गया है। इस महाकाव्य की आखिरी कॉपी ऑक्सफोर्ड में बोडलियन लाइब्रेरी में संरक्षित है।

 

तलवार तोहफे मे मिली, तोहफे में दी गई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 8वीं शताब्दी में एक देवदूत ने रोमन सम्राट शारलेमेन को यह तलवार भेंट की थी। इस तलवार की खासियतों की बात करें तो इसमें एक ही वार से पत्थर को चीरने की असाधारण क्षमता थी। इसमें सेंट पीटर का दांत, सेंट बेसिल का खून और सेंट डेनिस के बाल चिपके थे। राजा शारलेमेन ने अपने सबसे बहादुर योद्धा रोलांड को यह तलवार उसकी बहादुरी से खुश होकर तोहफे में दी थी।

विज्ञापन

अपने आखिरी पलों में रोलांड ने इस तलवार को नष्ट करने के काफी प्रयास किए, लेकिन यह न टूटी और न ही इसकी धार खत्म हुई तो रोलांड ने इसे फेंक दिया। इसके बाद यह हवा में उड़कर कई हजार किलोमीटर का सफर तय करके फ्रांस के शहर रोकामाडोर में एक चट्टान में धंस गई और आज तक उसी हालत में धंसी हुई थी, लेकिन फ्रांस की पुलिस यह सोचकर हैरान है कि चोर ने इस तलवार को इतनी ऊंचाई पर चढ़कर कैसे निकाला? क्या यह वाकई चोरी हुई या अपने आप ‘गायब’ हो गई?

यह भी पढ़ें:21000 फीट ऊंचाई पर जहाज में ब्लास्ट, भीषण आग में जिंदा जलकर मरे 145 लोग, पायलट की एक गलती ऐसे बनी जानलेवा

विज्ञापन

तलवार खोने से फ्रांस को बड़ी हानि हुई

रोकामाडोर शहर के मेयर डॉमिनिक लेनफैंट कहते हैं कि 2 दिन पहले तक तलवार थी, लेकिन अब यह दिख नहीं रही है। फ्रांस सरकार ने देश की इस ऐतिहासिक विरासत को तलाशने के आदेश दिए हैं, लेकिन अगर यह नहीं मिली तो देश के लिए सबसे बड़ी हानि होगी।

यह भी पढ़ें:शारीरिक संबंध बना उसकी हत्या कर देता, इसलिए…मशहूर TV एंकर के सिरफिरे आशिक के खौफनाक इरादों की कहानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola