11 people gang-raped a 12 year old minor: बोलीविया के शहर ओरुरो से बहुत ही वीभत्स मामला सामने आया है, यहां पर एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में बोलीविया के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर्स जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आठ अन्य लोगों की तलाश जारी है।
परिवार के साथ आई थी नाबालिग कल्चरल इवेंट में
डेली मेल के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ कल्चरल इवेंट में आई थी। यहां पर आरोपियो ने उसे पकड़ लिया और उसे शराब पिलाई। इसके बाद किसी अंजान जगह पर ले जाकर उसका बलात्कार किया। इस भयावह घटना को सोमवार तड़के ओरुरो शहर और राजधानी ला पाज़ के बीच अंजाम दिया गया।
नाबालिग लड़की का 11 लोगों ने किया गैंगरेप
बोलीविया राज्य की अभियोजन सेवा ने बयान जारी कर बताया कि ओरुरो के विभागीय अभियोजक, एल्डो मोरालेस अलकोनीनी ने अपनी रिपोर्ट दी कि पब्लिक मिनिस्ट्री 12 साल की लड़की के साथ गंभीर बलात्कार के एक मामले की जांच कर रहा है, जिसके साथ कथित तौर पर 11 लोगों ने बलात्कार किया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक विक्टर क्यूआर, विक्टर एचसीएच, और एडोल्फो सीसी को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ संबंधित मामले में केस कर कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों को 30 साल की मिलनी चाहिए सजा
प्रॉसिक्यूटर मोरालेस ने कहा बताया कि जब हमें इस घटना के बारे में पता चला, तो हमने पीड़िता की मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट और फोरेंसिक मेडिकल प्रमाणपत्र को शामिल करते हुए संबंधित जांच शुरू की, जिससे आपराधिक कृत्य की पहचान करने में मदद मिलती है। फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के शरीर पर चोटें और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर खरोंचों के निशान हैं। हम चाहते है कि इस मामले में आरोपियों को 30 साल की सजा मिले।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही
प्रॉसिक्यूटर रोनाल्ड ने खुलासा किया कि ओरुरो में कथित सामूहिक बलात्कार सोमवार को हुआ, जब 12 वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ एक कल्चरल इवेंट में आई थी। ऐसा कहा जाता है कि इसमें शामिल लोगों ने यौन हमले से पहले उसे शराब पिलाई थी। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया कि आरोपी नाबालिग लड़की को उसकी फैमिली के सामने जबरन अपने साथ कैसे ले गए। बहरहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 hr agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
2 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
6 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
8 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी
10 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
11 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
12 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
19 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines