Israel Hezbollah Conflict: इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है। हिज्बुल्लाह के रॉकेट हमले के बाद इजराइल के 100 से ज्यादा फाइटर जेट्स ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला बोल दिया है। निशाने पर आतंकी ठिकाने और रॉकेट लॉन्चर बैरल हैं। तेल अवीव ने इस हमले को खुद का बचाव करार दिया है। उसका कहना है कि हिज्बुल्लाह के किसी भी एडवेंचर को ध्वस्त करने के लिए यह हमले किए गए हैं। इस बीच हिज्बुल्लाह ने 320 से ज्यादा रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ‘हमें जो भी नुकसान पहुंचाएगा, हम उसे तबाह कर देंगे।’
इजराइल-हिज्बुल्लाह संघर्ष पर 10 बड़े अपडेट्स
1. इजराइली सरकार ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में उसके हमले से 40 लॉन्च एरिया ध्वस्त हो गए हैं। नेतन्याहू ने चेताया है कि जो भी इजराइल को नुकसान पहुंचाएगा, उसे छोड़ेंगे नहीं।
2. हिज्बुल्लाह ने कहा है कि उसने अपने टॉप कमांडर फुआद शुक्र की हत्या का बदला लेने के लिए इजराइल पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष की स्थिति युद्ध में भड़क सकती है। हिज्बुल्लाह के युद्ध में उतरने के बाद ईरान भी मैदान में आ सकता है।
3. संघर्ष की ताजा स्थिति गाजा में सीजफायर की कोशिशों को बेकार कर सकती है। जहां पिछले 10 महीने से इजराइल ने कहर ढा रखा है।
4. हिज्बुल्लाह और हमास इजराइल के खिलाफ साझेदार हैं। हिज्बुल्लाह ने कहा था कि अगर इजराइल और हमास में समझौता हो जाता है, तो वह संघर्ष को रोक देगा।
5. हिज्बुल्लाह ने कहा है कि पिछले महीने बेरूत में मारे गए अपने टॉप कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए उसने इजराइल पर हमला किया है। हिज्बुल्लाह के संस्थापकों में से एक फुआद शुक्र को इजराइल ने पिछले महीने ढेर कर दिया था।
6. उत्तरी इजराइल के इलाकों में एयर रेड सायरन गूंज रहे हैं। इजराइल के इंटरनेशनल बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। टेक ऑफ में देरी हो रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि फ्लाइट्स का ऑपरेशन स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ है।
7. अमेरिका ने कहा है कि वह इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष की स्थिति पर लगातार निगाह रखे हुए है। अमेरिका ने कहा है कि वह इजराइल का समर्थन जारी रखेगा।
8. पिछले हफ्ते इजराइली सरकार ने कहा था कि वह अपने सैनिकों को लेबनान सीमा पर ले जा रहा है।
9. 2006 की गर्मियों में इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष हो चुका है। लेकिन, उसके बाद से हिज्बुल्लाह ने खुद को बेहद मजबूत किया है। अमेरिका और इजराइल का मानना है कि हिज्बुल्लाह के पास डेढ़ लाख से ज्यादा रॉकेट्स हैं और वह इजराइल के भीतर कहीं भी हमला करने में सक्षम है।
10. हिज्बुल्लाह को ईरान का वरदहस्त प्राप्त है। ईरान ने तेहरान में मारे गए हमास के टॉप पॉलिटिकल लीडर इस्माइल हनिया की मौत का बदला लेने की ठान रखी है। पिछले महीने ही तेहरान में हनिया की उनके आवास पर ब्लास्ट में हत्या कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
7 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
11 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines