हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

false100 भारतीय 11 दिन रहेंगे पाकिस्तान, यह है वजह

प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

नई दिल्ली: 100 भारतीय पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान हाई कमिशन ऑफ दिल्ली के मुताबिक 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक यानि कुल 11 दिन यह लोग पाकिस्तान में रहेंगे। यहां सिंध के शादानी दरबार हयात पिताफी में शिव अवतारी सतगुरु संत शादाराम साहिब की 314वीं जयंती समारोह है।

यह सभी लोग इसी समारोह में शामिल होने पाकिस्तान जा रहें हैं। जानकारी के मुताबिक ने भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस बारे में भारत सरकार पाकिस्तान प्रशासन से संपर्क में है। इससे पहले पाकिस्तान ने 3000 भारतीय तीर्थयात्रियों को 6 से 15 नवंबर के दौरान गुरु नानक की जयंती के अवसर पर कई पाकिस्तानी शहरों में समारोह में भाग लेने के लिए वीजा जारी किया था।

विज्ञापन

साल 1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के ढांचे के तहत भारत के 2942 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा प्रदान किया गया। बता दें हर साल, भारत से बड़ी संख्या में सिख यात्री या तीर्थयात्री विशेष अवसरों पर धार्मिक त्योहारों और समारोहों में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola