Countries Banned Social Media: ऑस्ट्रेलिया का एक नया कानून इन दिनों काफी चर्चा में है। इसी कड़ी में खबरें सामने आ रही हैं कि क्या भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन हो जाएगा? IT सचिव एस कृष्णन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही आइए जानते हैं कि दुनिया के किन देशों में सोशल मीडिया पर पाबंदी लगी है?
ऑस्ट्रेलिया का कानून
ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी है। इसी बीच भारत सरकार ने भी डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) का मसौदा पेश किया है। इस अधिनियम के अनुसार बच्चों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से पहले अपने पेरेंट्स से अनुमति लेनी होगी।
यह भी पढ़ें- Donald Trump के शपथ से पहले क्यों झुका अमेरिका का झंडा? जानें क्या है वजह
क्या भारत में बैन होगा सोशल मीडिया?
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एस कृष्णन ने कहा कि ये चीजें समाज को खुद तय करनी चाहिए। भारत में बच्चे ऑनलाइन काफी कुछ सीखते हैं। ऐसे में उनकी पहुंच को ही बंद कर देना अच्छा तरीका नहीं है। यह एक सामाजिक मसला है। पहले इस पर सामाजिक सहमति होगी तभी सरकार इस तरफ कदम आगे बढ़ाएगी। हालांकि अभी सरकार ने सोशल मीडिया को बैन करने पर विचार नहीं किया है।
किन देशों में बैन है सोशल मीडिया?
बता दें कि जहां ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स पर पाबंदी लगाई है। वहीं दुनिया के 10 देशों में फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर जैसे ऐप्स या तो पूरी तरह बैन हैं या फिर इनके इस्तेमाल पर पाबंदियां लगी हैं। इस लिस्ट में उत्तर कोरिया, चीन, ब्राजील, सऊदी अरब, ईरान, तुर्की, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्त्र और वियतनाम का नाम शामिल है।
| देश | सोशल मीडिया बैन करने का कारण |
| उत्तर कोरिया | सोशल मीडिया पूरी तरह से बैन, इंटरनेट के इस्तेमाल पर भी पाबंदी। |
| चीन | फेसबुक, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया बैन, वीचैट को सरकार मॉनिटर करती है। |
| ब्राजील | फेक न्यूज फैलाने की वजह से सरकार ने ट्वीटर पर बैन लगा दिया है। |
| ईरान | राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर ईरान में फेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब पूरी तरह से बैन है। |
| सऊदी अरब | सोशल मीडिया पर सरकार की पैनी नजर रहती है। शाही परिवार और इ |
| तुर्की | ट्वीटर, यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप्स पर सेंसरशिप लगाई गई है। |
| रूस | सोशल मीडिया पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा महसूस होने पर इंटरनेट सुविधा भी बंद की जा सकती है। |
| संयुक्त अरब अमीरात (UAE | साइबर क्राइम कानून बेहद सख्त है। सरकार और इस्लाम के खिलाफ बोलने वालों की गिरफ्तारी हो सकती है और हर्जाना भी देना पड़ा सकता है। |
| मिस्त्र (Egypt) | मिस्त्र में भी सोशल मीडिया पर सख्त पाबंदियां लगी हैं। |
| वियतनाम | सरकार के खिलाफ कुछ लिखने से गिरफ्तारी हो सकती है। |
यह भी पढ़ें- अमेरिका में बर्फीला तूफान, 6 करोड़ लोगों पर आफत, बर्फबारी से माइनस 18 पहुंचा तापमान
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 hr agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
2 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
5 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
6 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
9 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
17 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines