हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दक्षिण कोरिया-अमेरिका के मिलिट्री ड्रील से भड़का नॉर्थ कोरिया, जवाब में 130 से अधिक तोपों से गोलाबारी की

विज्ञापन

North Korea Fires Artillery: नॉर्थ कोरिया ने कहा कि उसने दक्षिण में सीमा पार सैन्य अभ्यास का पता लगाने के बाद सोमवार को अपने पूर्वी और पश्चिमी तटों से समुद्र में 130 से अधिक तोपों के गोले दागे। इसके बाद साउथ कोरिया की ओर से कहा गया कि कुछ गोले समुद्री सीमा के पास एक बफर जोन में गिरे जो तनाव को कम करने के लिए बनाए गए 2018 के अंतर-कोरियाई समझौते का उल्लंघन था।

सियोल के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दक्षिण कोरियाई सेना ने गोलीबारी को लेकर उत्तर को कई चेतावनी संदेश भेजे हैं। राज्य समाचार एजेंसी KCNA ने कोरियाई पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया की सेना ने साझा सीमा के पास दक्षिण में दागे गए दर्जनों ‘प्रोजेक्टाइल’ का पता लगाने के बाद गोलीबारी की।

और पढ़िए – Video: यूक्रेन पर हमले के बीच ‘ड्राइविंग सीट’ पर पुतिन, बमबारी के महीनों बाद क्रीमिया पुल पर मर्सिडीज चलाते दिखे

मिलिट्री ड्रील की बीच की गोलीबारी

प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा, “दुश्मन को तुरंत सैन्य कार्रवाइयों को बंद कर देना चाहिए।” बता दें कि दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका सोमवार को प्रायद्वीप के मध्य में चेओरवॉन काउंटी में सीमा के पास एक संयुक्त भूमि आधारित फायरिंग अभ्यास कर रहे थे। इनकी कवायद मंगलवार को भी जारी रहेगी।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने इस वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास को आगे बढ़ाया है। दोनों देशों का कहना है कि परमाणु-सशस्त्र हमलों की आशंका को रोकने के लिए ये ड्रील आवश्यक है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने 2017 के बाद पहली बार अपनी लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण फिर से शुरू कर दिया है और परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की तैयारी भी की है।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें