---विज्ञापन---

“न बाप बड़ा, न भईया, सबसे बड़ा रूपईया”, वायरल विडियो में देखें

Viral Video Of Money Tree: पैसे के पेड़ की विडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी बंद नहीं हो रही है।

---खबर नीचे जारी है---

Viral Video Of Money Tree: पैसे का महत्व हमेशा ही रहा हैं और आज के समय में इसका महत्व बहुत ही अधिक हैं। आप कितने भी अच्छे क्यों न हो लेकिन आपकी जेब में पैसा नहीं हैं तो आपका कोई महत्व नहीं है, यही सच्चाई है। वो कहावत को सुनी होगी आपने “न बाप बड़ा, न भईया,सबसे बड़ा रूपईया” लेकिन पैसे का कोई पेड़ नहीं हैं, ऐसा भी आपने जरूर सुना होगा। आज आपको एक पैसे के पेड़ के बारे में बताने जा रहे है, अरे! आप खुद ही देख लिजिए। पैसे के पेड़ की विडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी बंद नहीं हो रही है, क्या आपने यह विडियो देखी, नहीं देखी तो अभी देख लिजिए।

पैसे के पेड़ की वायरल वीडियो 

सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने पैर से पेड़ को मार रहा है और जैसे ही उसने ऐसा किया, ऊपर से नोट गिरने लगे। नोट गिरते ही वह उन्हें बटोरना शुरू कर देता है, ऐसा करते हुए दूसरे लोग उसे देख रहे है। पेड़ सड़क के किनारे है। इसके बाद उसने दुबारा पेड़ के हिट किया और फिर वहीं हुआ। इसके बाद उसने सारे पैसे जल्दी-जल्दी बटोरे और चला गया।

ये भी पढ़े-  300 साल पुराने रेस्टोरेंट में दिखा ‘असली भूत’, फेसबुक पर अपलोड वीडियो में दिखा सबूत

---खबर नीचे जारी है---

लड़के के दिमाग में आया आईडिया

लड़के को ऐसा करते हुए कुछ लोग देख रहे थे। इसके बाद उनमें से ही एक लड़के के दिमाग में यही आईडिया आता है कि क्यों न वह भी इसी तरीके का इस्तेमाल करके ढ़ेर सारे पैसे कलेक्ट कर लें। इस इरादे से वह लड़का पेड़ के पास जाता है और पेड़ को हिट करता है, इसके बाद उसके ऊपर पैसों की वर्षा तो नहीं हुई लेकिन ऊपर से नोटों की जगह पानी की बरसात जरूर हो गई। ऐसा होने पर लड़का काफी गुस्सा हो जाता है और किसी तीसरे व्यक्ति को पेड़ पर बैठकर यह मजाक करते हुए देखता है। यह हरकत देखते ही आस- पास के मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Oct 22, 2023 07:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola