'130KM स्पीड, 5000 फीट हाइट, ऊंची-ऊंची लपटें'; आग का गोला बना जहाज, फंसी 122 जानें

Passenger Plane Fire Video Viral: अचानक जोर का धमाका हुआ और पैसेंजर प्लेन में आग लग गई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके देखकर एक बार आपकी सांसें भी अटक जाएंगी।

Japan Airlines Plane Fire

जापान एयरलाइंस का जहाज साउथ कोरिया के आसमान में आग का गोला बन गया था।

विज्ञापन

South Korea Passenger Plane Fire Video Viral: 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार, 5 हजार फीट ऊंचाई पर अचानक जोरदार धमाका हुआ और जहाज से निकलने लगी ऊंची-ऊंची लपटें, आसमान में जहाज आग का गोला बन चुका था और 122 लोगों की जानें फंसी थी।

लोगों ने आग की लपटों से घिरे जहाज को तेजी से नीचे आते देखा तो हड़कंप मच गया। पायलट और यात्रियों की जान हलक में फंसी थी, लेकिन कुछ सेकेंड के गैप से 122 लोगों की जान बच गई, लेकिन इस भयानक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

पक्षी के टकराने से लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान एयरलाइन्स का बोइंग 737-800 जहाज में 122 यात्री सवार थे। जहाज ने जापान की राजधानी टोक्यो स्थित नरिता अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जहाज को दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल से लगभग 50 किलोमीटर दूर पश्चिम में इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरना था।

विज्ञापन

अचानक जहाज के दाएं इंजन से एक पक्षी टकराया और जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। एक यात्री ने खिड़की यह देखा और वीडियो बना लिया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मंजर भयावह था।

 

विज्ञापन

पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने पहले नॉर्मल लैंडिंग कराने का प्रयास किया, लेकिन रिस्क न लेते हुए उसने इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास किया। यात्रियों और लोगों ने जलते हुए जहाज के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले।

विज्ञापन

विमान में सवार यात्री ने वीडियो बनाया और उस दौरान का मंजर बयां करते हुए बताया कि मेरे हाथ कांप रहे थे। मेरा परिवार एक शब्द भी नहीं बोल पा रहा था, इसलिए मैं वास्तव में डरा हुआ था। मुझे लगा कि मैं और मेरा परिवार बच नहीं पाएगा। जहाज से आग की लपटें ऐसे निकल रही थी कि किसी भी पल कुछ भी हो सकता था, लेकिन किस्मत से जान बच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ