---विज्ञापन---

समुद्र के किनारे ‘जलपरी’ को सड़ते देख हैरत में पड़े लोग, वैज्ञानिक भी हैरान; photo viral

जलपरी जैसे दिखने वाला ये अजीब और सड़ा हुआ शरीर 20 सितंबर को पापुआ न्यू गिनी के बिस्मार्क सागर में सिम्बरी द्वीप पर स्थानीय लोगों को मिला था।

---विज्ञापन---

Mermaid Like Creature Found On The Beach: समुद्र और जंगल की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, कई जीवों को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। हाल ही में पापुआ न्यू गिनी के एक समुद्री तट पर एक जीव के शरीर को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। लोग इसे जलपरी के शरीर का हिस्सा बता रहे हैं, जो समुद्र तट पर पड़े-पड़े सड़ रहा था। फेसबुक पर न्यू आयरलैंडर्स ओनली नाम के पेज पर इस अद्भुत जीव की तस्वीरों को शेयर किया गया है।

फेसबुक पर तस्वीरों को शेयर कर लिखा

लोगों ने दावा किया कि समुद्र के किनारे मिले इस जीव को देखने पर यह किसी जलपरी का निचला हिस्सा लगता है। यही वजह है कि लोगों का अध्यान इस तरफ आकर्षित हुआ है। फेसबुक पर तस्वीरों को शेयर कर लिखा गया, ‘ये अजीब मृत समुद्री जीव का आकार जलपरी की तरह है जो आज सुबह सिम्बरी द्वीप में तट पर मिला। इस प्राणी की पहचान करने के लिए किसी के पास कोई जानकारी है?’ वहीं वैज्ञानिक भी एक मत से नहीं बता पा रहा रहे हैं कि आखिर ये किस जीव के शरीर के अवशेष है।

---विज्ञापन---

जीव की पहचान असंभव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेसिफिक व्हेल फाउंडेशन के मुख्य वैज्ञानिक जेन्स करी ने बताया, “मेरा सबसे अच्छा अनुमान यह है कि यह डुगोंग (एक समुद्री जीव) हो सकता है।” वहीं अधिकारियों ने बताया कि लाश के आकार और वजन के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि स्थानीय लोगों द्वारा इसे दफनाने से पहले इसे ठीक से मापा नहीं गया था।  किसी ने भी डीएनए नमूने एकत्र नहीं किए, जिससे इस जीव की पहचान लगभग असंभव हो गई है। बताया गया कि यह लाश सड़ रही थी, इसीलिए लोगों ने जल्दी से दफना दिया।

<>

---विज्ञापन---

फेसबुक पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आम लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘स्पष्ट रूप से यह किसी प्रकार की मछली या समुद्री प्राणी है लेकिन निश्चित रूप से यह एक जलपरी तो नहीं है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘ये जलपरी हो या कोई समुद्री जीव लेकिन यह चीन और जापान द्वारा प्रशांत महासागर में परमाणु मिसाइल के परीक्षण का परिणाम भी हो सकता है।’ हालांकि कुछ लोगों ने इसे जलपरी कहने पर मजाक भी उड़ाया है।

फेसबुक पर New Irelanders Only नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है, जिसे एक लगभग एक हजार लोगों ने लाइक किया है और साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2023 04:45 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola