News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Know How to peel Boiled potatoes in this video: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, आमतौर पर इसकी सबसे ज्यादा रेसिपी बनाई जाती हैं, चाहें वो आलू का पराठा बनाना हो या नॉनवेज में इस्तेमाल करना हो। हालांकि, जब ढेरों उबले हुए आलू को छीलना हो तो बहुत ही मशक्कत करनी पड़ती है। गर्म आलू को हाथों से छीलना बहुत ही मुश्किल होता है, कभी-कभी तो हाथ तक जलने का खतरा होता है। ऐसे में आपको इसके लिए स्मार्ट ट्रिक अपनानी चाहिए। बहरहाल, आप इस वायरल वीडियो में देखकर सीख सकते हैं कि उबले हुए आलू को स्मार्ट ट्रिक से कैसे छीलें।
इंस्टाग्राम पेज ‘अंकितानूप’ नाम से अपलोड इस वीडियो में देखकर आप उबले हुए आलू को स्मार्ट ट्रिक से छील सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले उबले हुए आलू को चाकू को दो हिस्सों में काट लें, फिर इन्हें एक-एक कर कलछी में रखकर कटोरी या अन्य किसी चीज की मदद से दबाएं। इतना करने के बाद आपके उबले हुए आलू आसानी से छिल जाएंगे। इसके लिए आपको मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महिला की आलू छीलने की इस ट्रिक की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 50 लाख लोग पर देख चुके हैं। वहीं, करीब एक लाख यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही कई लोगों ने इस स्मार्ट ट्रिक को साझा करने के लिए महिला की तारीफ की।
(Ambien)
न्यूज 24 पर पढ़ें वायरल वीडियो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।