बेटी संग पिता भी झूमकर नाचे 'गुलाबी शरारा' की धुन पर, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: बेटी के साथ पिता ने गुलाबी शरारा गाने पर डांस किया। वीडियो देखते ही लोगों ने जमकर तारीफ की।
Edited By Swati Pandey

Edited By Swati Pandey

Viral Video: इन दिनों गुलाबी शरारा गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने को सुनते ही हर किसी का थिरकने का मन होने लगता है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बेटी अपने पिता के साथ झूमती हुई नजर आ रही है पिता भी बेटी के साथ मिलकर झूमकर नाच रहे हैं। लोगों ने वीडियो की जमकर तारीफ की। इस वीडियो को Yodhakandrathi and sunithakka1 नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
वीडियो में आप देख सकते है कैसे पिता अपनी बेटी के मूव्स के साथ मूव्स मिलाकर डांस कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वही वीडियो मे पीछे बैठी मम्मी ने बिना डांस करे ही यूजर्स का मन मोह लिया। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि मम्मी के तो रिएक्शन देखते बन रहे है, कितने प्यार से बाप-बेटी डांस कर रहे हैं और मम्मी पीछे बैठी देख रहीं हैं।
वायरल वीडियो को 3.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वायरल होते ही इस वीडियो को 460.538 लाइक्स मिले हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। वही एक यूजर ने कहा इस गाने पर अब तक का सबसे अच्छा डांस इस जोड़ी ने किया। एक अन्य यूजर ने कहा कि इस जोड़ी को डांस शो में जाना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: