Viral Video: मुझे साबुन खाना पसंद है, महिला ने कहा और खा गई, इंस्टाग्राम वीडियो के अंत में है ट्विस्ट

Image (19)

Baker Suchi Dutta

विज्ञापन

Baker Suchi Dutta Instagram Video : कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनको देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इंस्टाग्राम पर एक महिला (बेकर सुचि दत्ता) को साबुन खाते हुए देखा जा सकता है। बेकर सुचि दत्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को मजाक के साथ शेयर करते हुए लिखा, मुझे साबुन खाना बहुत पसंद है।

विज्ञापन

सुचि ने खाया साबुन ?

सुचि को, वीडियो की शुरुआत में वह एक हाथ में डेटॉल हैंडवॉश की बोतल और दूसरे हाथ में ‘साबुन की टिकिया’ पकड़े हुए देखा जा सकता है। वहीं टेक्स्ट इंसर्ट में उन्होंने लिखा है, Which tastes is better. इसके बाद जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, एक और टेक्स्ट इंसर्ट दिखाई देता है जिसमें लिखा होता है, I Love Soap.

इसके बाद सुचि, साबुन जैसी दिख रही टिकिया को खा जाती हैं। वीडियो जब खत्म होता है, तब पता चलता है कि उन्होंने साबुन नहीं खाया बल्कि साबुन जैसा एक केक खाया है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम यूजर्स ने क्या कहा?

इस वीडियो को लेकर कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट किए हैं, उनका मानना है कि वीडियो में सुचि ने साबुन खाया। एक यूजर ने कमेंट किया, किसी किताब को उसके कवर से मत आंकिए, पूरा वीडियो देखिए सच का पता चल जाएगा। कई अन्य ने भी वीडियो पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ