Zia ur Rahman Barq, akhilesh yadav

संभल से शफीकुर्रहान बर्क के पोते ने की सपा से टिकट की मांग, कौन बिगाड़ेगा खेल?

Zia ur Rahman Barq: 27 फरवरी को शफीकुर्रहमान बर्क का 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। समाजवादी पार्टी ने उन्हें संभल से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया था। अब उनके पोते और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने इस सीट से अपनी दावेदारी पेश की है।

Zia ur Rahman Barq: संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दी थी। लेकिन, अब उनके निधन के बाद इस सीट पर उनके पोते और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने दावेदारी की है। बता दें कि हाल ही में शफीकुर्रहमान बर्क का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया है। जियाउर्रहमान बर्क ने हाल ही में मीडिया में दिए बयान में कहा है कि वह चुनाव लड़ने की अपनी मंशा को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने रखेंगे।

विज्ञापन

बसपा से कौन कर रहा दावेदारी

संभल से वर्तमान विधायक इकबाल महमूद भी संभल लोकसभा सीट से अंदरखाने अपनी दावेदारी पक्की करने में जुटे हैं। यहां आपको बता दें कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल संभल सीट से बसपा ने अपने लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। लेकिन पूर्व विधायक हाजी अकबर हुसैन और हाजी रिजवान बसपा से यहां से टिकट लेने के जुगत में लगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ