zeenat aman family know about her daughter in law kara piranha and ayesha khan

Video: जीनत अमान की बहू कौन? बॉलीवुड हसीनाओं के ग्लैमर को देती हैं कड़ी टक्कर

70 के दशक की पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान हमेशा से लाइमलाइट का हिस्सा रहती हैं। हालांकि उनक बहू लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं। आज हम आपको उनके बारे में बताएंगे।

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान 73 साल की हो चुकी हैं लेकिन अपनी एवरग्रीन ब्यूटी और फैशन सेंस के चलते वह आज भी चर्चाओं में रहती हैं। बीती रात एक इवेंट में पहुंचकर एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का ध्यान खींच लिया। वैसे देखा जाए तो जीनत अमान हमेशा से लाइमलाइट में बनी रहती हैं लेकिन आज हम आपको उनकी बहू के बारे में बताएंगे जो कैमरे से बेहद दूर रहती हैं लेकिन अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड हसीनाओं के ग्लैमर को कड़ी टक्कर देती हैं।

विज्ञापन

जीनत अमान की हैं दो बहुएं

जीनत के बड़े बेटे और म्यूजिक कंपोजर जहान खान की पत्नी कारा पिरान्हा सोशल हैं, जो मीडिया से दूर हैं। वैसे तो उनका सोशल अकाउंट प्राइवेट है लेकिन जहान खान अपनी वाइफ के साथ तस्वीरें हमेशा इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक कारा पिरान्हा पेशे से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं। बता दें कि जीनत अमान के छोटे बेटे अजान खान की पत्नी आयशा खान हैं, जो पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। हालांकि फिल्मी दुनिया से जुड़ी होने के बावजूद आयशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ