Video: जफर अली पर क्यों लगा भीड़ को भड़काने का आरोप? संभल हिंसा का पूरा सच क्या

बीते दिन यूपी पुलिस ने शाही जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जफर के खिलाफ पुलिस को क्या सबूत मिले हैं और उनकी गिरफ्तारी किस सिलसिले में हुई है? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में…

Sambhal zafar Ali

संभल हिंसा मामले में पुलिस ने बीते दिन मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को गिरफ्तार कर लिया है। जफर अली की गिरफ्तारी के बाद संभल एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। खबरों की मानें तो जफर अली को पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया था, फिर उन्हें हिरासत में लिया और बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जफर अली के खिलाफ भीड़ को भड़काने के सबूत मिले हैं। तो आइए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है?

बता दें कि जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली से पहली बार संभल हिंसा पर पूछताछ हो रही थी। दरअसल 19 नवंबर और 24 नवंबर को हुए सर्वे के दौरान एडवोकेट जफर अली भी सर्वे टीम के साथ मस्जिद में मौजूद थे। 24 नवंबर को जब मस्जिद के बाहर भीड़ जुटी तो जफर अली टीम को मस्जिद में छोड़कर बाहर आ गए। उन्होंने भीड़ से बात की, जिसके बाद हिंसा शुरू हो गई। जफर अली ने भीड़ से क्या कहा? पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ