---विज्ञापन---

यूट्यूबर Armaan Malik ने 3 शादियों के बाद की चौथी शादी? करवाचौथ पर मिल गया बड़ा सबूत!

Armaan Malik 4th Marriage: यूट्यूबर अरमान मलिक पहले से अपनी दो बीवियों के साथ रहने पर ट्रोल होते आए हैं। अब खबर है कि उन्होंने चौथी शादी कर ली है। वायरल वीडियो से बड़ा हिंट मिल गया है।

---विज्ञापन---

Armaan Malik 4th Marriage: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अपनी दो बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ रहने पर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। अब खबर है कि यूट्यूबर ने चौथी बार शादी कर ली है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चीख-चीखकर कह रहा है। गॉसिप गलियारों में ऐसी चर्चा चल रही है कि अरमान मलिक ने पायल और कृतिका के अलावा अपने बच्चों की केयरटेकर लक्ष्य चौधरी के साथ चौथी शादी कर ली है।

---विज्ञापन---

मेहंदी में दिखा अरमान का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करवा चौथ के मौके पर लक्ष्य चौधरी के साथ अरमान मलिक ने कुछ तस्वीरें शेयर की। इस बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें दोनों को करवाचौथ की पूजा करते हुए दिखे। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने लक्ष्य की मेहंदी में अरमान का नाम ‘संदीप’ भी ढूंढ निकाला। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि अरमान मलिक ने चौथी शादी कर ली है। बता दें कि पहली शादी टूटने के बाद यूट्यूबर ने दो पायल मलिक और उनकी खास दोस्त कृतिका के साथ शादी रचाई है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो सिर्फ मजाक में बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में मानवता की हदें पार, चाहत पांडे के कैरेक्टर पर उठे सवाल, घरवाले खामोश

First published on: Oct 24, 2024 01:59 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola