हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या वैभव 5 दिन बैटिंग कर पाएंगे? 14 वर्षीय बल्लेबाज को लेकर योगराज सिंह का अटपटा बयान

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लेकर योगराज सिंह का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। वैभव ने आईपीएल 2025 में सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमाया था।

विज्ञापन
Vaibhav suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का अटपटा बयान सामने आया है। योगराज का कहना है कि वह टेस्ट क्रिकेट को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि क्या वैभव 5 दिन तक बल्लेबाजी कर पाएंगे? योगराज के अनुसार, एक खिलाड़ी की असली परीक्षा टेस्ट क्रिकेट में होती है। आपको इतना फिट होना चाहिए कि आप तीनों ही फॉर्मेट में खेल सकें।

योगराज ने कहा कि आजकल के खिलाड़ी इसलिए संघर्ष करते हैं, क्योंकि वह टी-20 क्रिकेट, आईपीएल और 50 ओवरों पर ज्यादा फोकस करते हैं। बता दें कि वैभव के लिए आईपीएल 2025 कमाल का गुजरा था। वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक डाला था। वैभव इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज बने थे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola