Pakistan Team Yograj Singh: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पाकिस्तान का पत्ता साफ हो चुका है। अपनी ही मेजबानी में पाकिस्तान का चार दिन में बोरिया-बिस्तर पैक हो गया। ना तो बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे उतरे और ना ही गेंदबाज टीम की नैया को पार लगा सके। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद रिजवान की सेना आलोचकों के निशाने पर है। वसीम अकरम और शोएब अख्तर जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान टीम की जमकर क्लास लगाई है। बाबर आजम और रिजवान जैसे प्लेयर्स को टीम से बाहर करने की मांग भी उठ रही है। हालांकि, इन सबके बीच युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। योगराज का कहना है कि वह एक साल के अंदर पाकिस्तान की इसी टीम को वर्ल्ड कप जिताने लायक बना सकते हैं।
योगराज का फूटा गुस्सा
योगराज सिंह ने न्यूज18 के साथ बातचीत करते हुए पाकिस्तान टीम का बचाव करते हुए वसीम अकरम और शोएब अख्तर की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा, “मैं जाता हूं पाकिस्तान। एक साल में टीम खड़ी करके दिखाऊंगा तुम याद रखोगे। यह सब पैशन की बात है। मैं अपनी एकेडमी में 12 घंटे बिताता हूं। बड़ी बातें करना बड़ा आसान है। आपको अंतर पैदा करने के लिए अपना खून-पसीना देश के लिए देना पड़ता है। क्या आपको लगता है कि अगर वसीम अकरम, शोएब अक्तर, वकार यूनिस पीसीबी के पास आएंगे और अगर टीम के प्रदर्शन में सुधार करने के लिए कैंप लगाने की बात कहेंगे, तो क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मना कर देगा? मगर वो ऐसा नहीं करेंगे। वह सिर्फ कमेंट्री और ऐसी घटिया चीजें करके बस पैसा कमाएंगे।”
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
41 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines