IND vs WI: पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने बनाए 7 बड़े कीर्तिमान, मुंह ताकते रह गए कैरेबियाई खिलाड़ी
Author: News24 हिंदी
2025-10-10 22:27:17
This browser does not support iframes.
Yashasvi Jaiswal: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन शतक बनााया. वह पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे. उन्होंने 253 गेंदों में 173 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 22 चौके भी जड़े। इसी के साथ जायसवाल ने कई रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. वह सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए. उन्होंने ये कारनामा 71 पारियों में किया है. इसके अलावा बतौर सलामी बल्लेबाज साल 2025 में वह केएल राहुल के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. इसके अलाला 23 साल की उम्र में जायसवाल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सफल भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अब तक 7 शतक जमा दिए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines