Delhi news Madrasi Camp bulldozer action
विज्ञापन

'यमुना जी में जाकर प्राण त्याग देंगे...', दिल्ली में बुलडोजर एक्शन के बाद बोली जनता

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासत शुरू हो गई है। एक ओर आप सरकार सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साध रही है तो वहीं दूसरी ओर जनता खामोश है।

दिल्ली के मद्रासी कैंप बुलडोजर एक्शन के बाद सियासत जोरों पर है। एक ओर बीजेपी सरकार ने इस एक्शन के बाद मीटिंग की। वहीं दूसरी ओर आप आदमी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी का जहां झुग्गी वहीं पक्के मकान का वादा याद दिलाया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि ये बीजेपी पक्के मकान देने की बजाय जो झुग्गी बनी थी उसे ही तोड़ दे रही है। न्यूज24 की टीम भी झुग्गी पर हुए एक्शन के बाद वहां लोगों का हाल जानने पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जमकर सरकार को भला-बुरा कहा।

वहीं एक युवक ने कहा कि रेलवे की जमीन थी, ये गलत तो था लेकिन जो हुआ वह ठीक नहीं हुआ। आइये वीडियो स्टोरी के जरिए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ