हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

WTC Points Table: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतकर भी टीम इंडिया नहीं बनेगी नंबर 1!, जानिए समीकरण

---विज्ञापन---

WTC Points Table Scenario: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज को टीम इंडिया अपने नाम करने की दहलीज पर खड़ी है. भारत ने पहला मैच जीत लिया है और दूसरा मैच जीतने के करीब है. दूसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है. अगर टीम इंडिया ये मैच भी जीत जाती है तब भी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फायदा नहीं होगा. टीम इंडिया तीसरे स्थान पर ही रहेगी और सीरीज जीतने से पहले भी टीम इंडिया तीसरे स्थान पर है. दरअसल WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 100 पीसीटी अंक के साथ पहले स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 66.67 पीसीटी अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. टीम इंडिया का पीसीटी अंक फिलहाल 55.56 है. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत सीरीज जीत जाती है तो टीम का पीसीटी अंक लगभग 61.90 के आस पास होगा. ऐसे में भारत को तीसरे स्थान पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Sponsored Links by Taboola