हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

VIDEO: WTC Final में ऐसे पहुंचेगी टीम इंडिया, यहां समझे पूरा समीकरण

---विज्ञापन---

WTC Final: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से भारतीय टीम के लिए बेहद खास है। इससे पहले टीम इंडिया को तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया अपना पहला मैच जीत चुकी है। जिसके बाद टीम इंडिया फिर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिंप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई है।

वहीं अब टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का समीकरण ऐसा बन रहा है। डब्ल्यूटीसी की नई पॉइंट्स टेबल सामने आने के बाद टीम इंडिया के 69.30 फीसदी चांस फाइनल तक जाने के दिख रहे हैं, फिलहाल भारत के पास चार टेस्ट मैच ओर बचे हैं। जिनमें से टीम इंडिया को 3 मैच ओर जीतने की जरुरत है, जिसके बाद भारत सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

Sponsored Links by Taboola